Google Analytics Meta Pixel आगरा बस अपहरण के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली - Ekhabri.com

आगरा बस अपहरण के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली

उत्तर प्रदेश के आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस को हाईजैक करने वालों गैंग और पुलिस के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड हो गई। यह मुठभेड थाना फतेहाबाद इलाके में चेकिंग के दौरान हुई। इस मुठभेड में गैंग के सरगना प्रदीप गुप्ता को पुलिस की गोली लग गई। मुठभेड़ में घायल आरोपी प्रदीप और थाने का एक सिपाही भी घायल हो गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरंभिक पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने कहा कि उसे बस मालिक से 65 लाख रुपये लेने थे। बस मालिक मर गया, इसलिए उसने बस छीनी थी।

बदमाशों ने मंगलवार रात यात्रियों से भरी बस का अपहरण किया था। बुधवार को सुबह 6 बजे चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने में घटना की सूचना दी। इस मामले में आगरा से लखनऊ तक सनसनी फैल गई थी। बाद खाली बस इटावा में मिली थी। सवारियों को दूसरी बस में बैठा दिया था। वे छतरपुर (मध्य प्रदेश) पहुंच गई थी। परिचालक रामविशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस की जांच में इस वारदात में मूलत: जैतपुर निवासी प्रदीप गुप्ता का नाम सामने आया। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के बाद पुलिस फीरोजाबाद,  आगरा और इटावा में उसकी तलाश में दबिश दी थी। शाम को उसकी एक गाड़ी कचौरा घाट,  चित्राहट में मिली थी। प्रदीप इटावा में वर्ष 2018 में समानांतर आरटीओ कार्यालय चलाने के आरोप में जेल गया था।

फतेहाबाद के भलोखरा चौराहा पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे प्रदीप गुप्ता अपने साथी यतेंद्र यादव के बाइक पर जा रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए आगरा से बाहर जाना चाहता था। क्राइम ब्रांच, एसओजी और कई थानों के पुलिस फोर्स ने उसकी घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ में प्रदीप के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद बाइक से वह गिर पड़ा। उसका साथी मौके से भाग गया। मौके से चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। मुठभेड़ में स्वाट टीम का सिपाही सुदर्शन भी घायल हुआ है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह बस मालिक अशोक अरोड़ा को कई साल से जानता था। उनकी सभी बसों का टैक्स जमा किया करता था। उसे अपने 65 लाख रुपये चाहिए थे। तगादा भी किया था। मालिक की मौत हो गई। उसने मंगलवार को बस को पहले सैंया टोल पर पकड़ने का प्रयास किया था। बस गुरुग्राम चली गई। वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। गुरुग्राम में मौका नहीं मिला। उसने सोचा कि आगरा में बस को कब्जा कर लेगा। आगरा तक बस के पीछे आया। दक्षिणी बाईपास पर फाइनेंस कर्मी बनकर बस का अपहरण कर लिया। सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर आगे तक भेज दिया। बस को इटावा में खड़ा करा दिया था। बाद में उसे जानकारी हुई कि मामला बहुत ऊपर तक पहुंच गया है। पुलिस उसके पीछे लगी है। इसलिए छिप गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *