जगदलपुर।सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ में मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर किए गए। सूत्रों के मुताबिक अब तक 20 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में बड़े इनामी नक्सली होने की संभावना है।सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे।रुक रुक के गोलीबारी लगातार जारी है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बड़ी मात्रा में गोला बारूद और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।










