दुर्ग के चंदखुरी स्थित राकेश राइस मिल में देर रात आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप घारण कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल और नगर सेना विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
आग की वजह से राईस मिल के कई बड़े उपकरण जल गए और बारदाने के साथ में रखा धान भी जल कर ख़ाक हो गया, अनुमान के मुताबिक राईस मिलर को लाखों का नुकसान हुआ है।










