Google Analytics Meta Pixel 4 माह पहले मनरेगा के तहत खुदवाए गए 12 लाख के तालाब को रेल कॉरिडोर निर्माण ठेका कंपनी को सौंप दिया - Ekhabri.com

4 माह पहले मनरेगा के तहत खुदवाए गए 12 लाख के तालाब को रेल कॉरिडोर निर्माण ठेका कंपनी को सौंप दिया

कोरबा। जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरतराई में रोजगार गारंटी योजना के तहत करीब चार माह पूर्व निर्मित लाखों के तालाब को यहां के सरपंच- सचिव ने मिलकर रेल कॉरिडोर निर्माण के लिए मिट्टी फीलिंग में लगे इरकॉन ठेका कंपनी को मुरुम खोदाई कार्य के लिए दे दिया गया। जहां ठेका फर्म द्वारा किये गए अंधाधुंध खनन कार्य से लाखों के तालाब का पूरा स्वरूप ही गायब हो गया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों कोरबा जिले के गेवरा से पेंड्रा तक 130 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी के माध्यम से आर एम एन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नामक फर्म के द्वारा रेलवे ट्रैक निर्माण पर मिट्टी- मुरुम फीलिंग का कार्य किया जा रहा है। जहां ठेका कंपनी द्वारा एक ओर ग्राम बरतराई एवं इसके आसपास क्षेत्र के दर्जनों किसानों को लालच देकर उनके निजी जमीन सहित सरकारी राजस्व जमीन के एक बड़े भूभाग को मनमाने तरीके से खोद बिना रायल्टी के मिट्टी- मुरुम प्राप्त किया गया, तो वहीं ग्राम बरतराई के बोकरामुड़ा में पंचायत द्वारा रोजगार गारंटी योजना के तहत गत चार माह पहले निर्माण कराए गए तकरीबन 12 लाख के तालाब की अंधाधुंध खोदाई कर इसका स्वरूप ही गायब कर दिया गया। इस कार्य के लिए यहां के सरपंच छत्रपाल सिंह एवं सचिव चंद्रिका प्रसाद पोर्ते ने मिलकर उक्त ठेका कंपनी को खनन कार्य के लिए विगत 5 दिसंबर 2021 को बकायदा पंचायत प्रस्ताव भी दिया गया है। ताकि कंपनी द्वारा तालाब से अपनी जरूरत के हिसाब से मिट्टी- मुरुम निकाल सके। तथा ठेका कंपनी ने भी तालाब से इस कदर खनन कार्य को अंजाम दिया है कि जिससे पूरे तालाब का स्वरूप ही गायब हो गया, और जिस उद्देश्य के तहत यहां लाखों का तालाब खोदवाया गया था उसका लाभ यहां की जनता को नही मिल पाया। इस प्रकार शासन के लाखों रुपए की बर्बादी हो गई। बताया जा रहा है कि ठेका कंपनी द्वारा सरपंच- सचिव के जेबें गरम कर चंद महीने पहले निर्मित तालाब से मिट्टी- मुरुम खोदाई की प्रक्रिया अपनाते हुए सरकार को भारी राजस्व की क्षति पहुंचाई गई है और अंधाधुंध खोदाई कर तालाब का स्वरूप ही गायब कर दिया गया है। ऐसे में इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा..?
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...