यूरोपियन यूनियन की वजह से एप्पल को टाइप-सी चार्चिंग पोर्ट लाना पड़ा। वही यूरोपियन यूनियन जिसकी वजह से थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोड हो सकते हैं। लेकिन अब iPhone के इतिहास में कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसकी वजह से एप्पल भी इसका समर्थन नहीं करता, तो फिर ये ऐप आया कैसे।
iOS के ऐप स्टोर में पहली बार एक पोर्न ऐप आने वाला है। जी हां, आप ने सही पढ़ा है। जिसका नाम Hot Tub है। अक्सर ऐप स्टोर में अभी तक कोई ऐसा ऐप नहीं था। ये अलग बात है कि आप ब्राउजर में जाकर पोर्न देख सकते हैं, मगर ऐप वाला कोई कार्यक्रम नहीं था। iOS की रिवायत से Hot Tub एक फ्री ऐप है। मतलब जहां थोड़े से भी प्रीमियम ऐप्स के लिए यूजर्स को जेब ढीली करना होती है, वहीं, ये ऐप मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपल्बध होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप पर Pornhub, XVideos, XNXX, and xHamster जैसी पॉपुलर पोर्न वेबसाइट मुफ्त में मिलने वाली हैं। यूरोप में भी ये सीधे ऐप स्टोर पर नहीं आ रहा है। इसके लिए iOS से अलग एक दूसरा ऐप चाहिए होगा। ऐप के लिए AltStore डाउनलोड करना होगा जो Europe’s Digital Markets Act (DMA) से अप्रूव है।










