Google Analytics Meta Pixel डायबिटीज से लेकर डाइजेशन तक, एलोवेरा है सेहत के लिए बेहद लाभकारी - Ekhabri.com

डायबिटीज से लेकर डाइजेशन तक, एलोवेरा है सेहत के लिए बेहद लाभकारी

हर कोई दमकती त्वचा और फिट शरीर चाहता है। इसके लिए बाजार में आए दिन कोई न कोई नया हेल्थ प्रोडक्ट सामने आता है, लेकिन इनकी विश्वसनीयता पर अक्सर संदेह बना रहता है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। आयुर्वेद में जब भी त्वचा और सेहत की बात होती है, तो एक नाम जरूर लिया जाता है, वो है ‘एलोवेरा’। यह एक औषधीय पौधा है, जो दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं।

 

 

आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा जूस रोजाना सुबह पीने से शरीर को भीतर से साफ करने में मदद मिलती है। इसका असर सबसे पहले पेट पर दिखाई देता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्याएं आम हो गई हैं, जैसे कब्ज, गैस, अपच या भारीपन। एलोवेरा जूस को सुबह खाली पेट पीने से पेट की सफाई होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है। वैज्ञानिकों ने भी माना है कि इसमें मौजूद फाइबर और प्राकृतिक एंजाइम्स पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके साथ ही यह लिवर की कार्यक्षमता को भी सुधारता है, जिससे शरीर से विषैले तत्व यानी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

 

 

त्वचा की बात करें तो एलोवेरा को अक्सर फेस पैक और स्किन क्रीम्स में देखा गया है, लेकिन जब इसका जूस पिया जाता है, तो यह अंदर से असर करता है। एलोवेरा जूस पीने से चेहरे पर होने वाले मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियां कम होती हैं। इसका कारण है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई व सी, जो त्वचा को पोषण देकर उसे तरोताजा बनाए रखते हैं। जिन लोगों की त्वचा बार-बार रूखी हो जाती है या उनमें समय से पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं, उनके लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं है।

Read Also  हर रोज 11 मिनट टहलकर गंभीर बीमारियों को रखें दूर

 

 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एलोवेरा जूस बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, यह जूस ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन की कार्यप्रणाली को बेहतर करते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, खासकर यदि कोई पहले से दवाएं ले रहा है।

 

 

जो लोग वजन कम करने की कोशिश में हैं, उनके लिए एलोवेरा जूस काफी मदद कर सकता है। यह न सिर्फ भूख को नियंत्रित करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि आपका शरीर खाने को तेजी से पचाएगा और आप ज्यादा कैलोरी को बर्न कर पाएंगे। इसके अलावा, यह शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखता है और आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। एलोवेरा जूस में विटामिन ए, सी, ई, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। इनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से खुद लड़ने में सक्षम हो जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *