Google Analytics Meta Pixel 17 सितंबर से छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान, होंगे 25 तरह के जनसेवा कार्यक्रम - Ekhabri.com

17 सितंबर से छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान, होंगे 25 तरह के जनसेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित देशभर में विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस एक महीने के अभियान का उद्देश्य जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना, जनभागीदारी बढ़ाना और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना है।

 

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, जल संरक्षण, डिजिटल साक्षरता और स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित 25 तरह की सेवा गतिविधियों से नागरिकों को जोड़ा जाएगा। नागरिकों से कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने की अपील की गई है। श्रमदान की फोटो या वीडियो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा।

 

अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना और प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इन गतिविधियों में सरकारी विभागों के साथ नागरिक, सामाजिक संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान, स्वयं-सहायता समूह, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न स्वैच्छिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

 

विशेष कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर 2026 को ‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत संभागीय मुख्यालय रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं। संस्कृति विभाग जिला प्रशासन के समन्वय से इन कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पिछले 25 वर्षों की सेवा गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Read Also  रामराज्य की प्रेरणा बनीं महारानी अहिल्याबाई पर रायपुर में नाट्य मंचन

 

अभियान के दौरान ‘सेवा सेतु’ के तहत विकासखंड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ जैसी अभिनव गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

 

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को होगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वहीं 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने का अवसर है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर 2026 को बड़े कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

 

प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेज भी अभियान से जुड़ेंगे। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ‘विकसित भारत 2047’ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों पर आधारित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को विकसित भारत की संकल्पना और जनसेवा से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।

 

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनियां, सेमिनार और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है।

 

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसमें पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

Read Also  बलौदाबाजार आगजनी मामले पर बोले सीएम साय – सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

 

‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों का संकलन किया जाएगा। इन कहानियों के माध्यम से यह सामने लाया जाएगा कि सरकारी योजनाओं ने आम नागरिकों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाया है। ऐसी सफलता की कहानियां दूसरे पात्र नागरिकों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

‘विकसित भारत’ अभियान का एक प्रमुख केंद्र रहेगा। स्कूलों में विकसित भारत 2047 विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटक तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। पिछले 25 वर्षों की सेवा गतिविधियों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आए बदलावों को सरल, भावनात्मक और संगीतपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना है। ये कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।

 

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत करीब 50 ऐसे स्थानों का चयन किए जाने की योजना है, जिन्हें केंद्र सरकार के अनुसार विकास और बदलाव के उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें गुजरात की GIFT City और बस्तर जैसे स्थान शामिल हैं। सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी इन स्थानों का भ्रमण कराने की योजना है, ताकि विकास और बदलाव से जुड़ी कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके।

 

17 अक्टूबर को अभियान का बड़ा समापन ‘जनसेवक महाकुंभ’ के रूप में प्रस्तावित है। इसमें पंचायत से संसद तक करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ की सभी छह कड़ियां गाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

Read Also  होली मिलन समारोह में जुटीबड़ी हस्तियां, रंग-गुलाल संग मना उत्सव

 

इस तरह सेवा संकल्प अभियान का फोकस जनसेवा, जनभागीदारी, सरकारी योजनाओं की पहुंच, सामाजिक जागरूकता और विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प पर रहेगा। छत्तीसगढ़ में विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की सहभागिता से अभियान को प्रदेशभर में व्यापक रूप देने की तैयारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *