केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विपक्ष के एक नेता प्रधानमन्त्री पद देने का आफर दिया था। इसका खुलासा खुद नितिन गडकरी ने किया। गडकरी ने प्रधानमंत्री पद को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। गडकरी ने कहा, मैंने उस व्यक्ति से पूछा कि मुझे आपका समर्थन क्यों चाहिए और आपको मेरा समर्थन क्यों देना चाहिए? उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। मैं अपने मान्यता और संगठन के प्रति वफादार हूं और किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा क्योंकि मेरे लिए मेरा दृढ़ निश्चय सबसे महत्वपूर्ण है।” अपने भाषण में गडकरी ने पत्रकारिता और राजनीति में नैतिकता के महत्व को भी रेखांकित किया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटों में कमी की वजहों का भी खुलासा किया। उन्होंने इसका दोष विपक्षी दलों पर लगाते हुए कहा कि इन दलों ने मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए विभिन्न प्रचारित रणनीतियों का सहारा लिया। एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने किसानों और पिछड़े वर्ग का विशेष उल्लेख किया। इस वर्ष जून में हुए चुनाव में भाजपा अपने बलबूते पर बहुमत हासिल करने में विफल रही और केवल 240 सीटें ही जीत सकी, जबकि 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं।
कार्यक्रम में गडकरी से जब पूछा गया कि सीटों की संख्या में कमी का कारण क्या है, तो उन्होंने उत्तर दिया, “यह चुनाव लोगों को समझाने या भ्रमित करने वाला था। विपक्ष ने मतदाताओं को यह बताने की कोशिश की कि भाजपा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान के खिलाफ है और इसे बदल देगी। उन्होंने खासतौर पर पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच डर पैदा किया कि उनके लाभ अब जारी नहीं रहेंगे। इसके अलावा, हमारे द्वारा किसानों के लाभ के लिए उठाए गए कदमों को विपक्ष ने हमारे खिलाफ पेश किया।”
गडकरी ने कहा, “मुझे लगता है कि लोकसभा चुनाव भारत की जीत थी। भाजपा ने सरकार में वापसी की और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले चार राज्यों के चुनावों में हमें अच्छा बहुमत मिलेगा। लोगों ने भाजपा में फिर से विश्वास जताया है कि यह सक्षम है, इसका रिकॉर्ड अच्छा है और यह देश का भविष्य बदल सकती है। आप कांग्रेस के 60 सालों और भाजपा के 15 सालों का प्रदर्शन तुलना करके देख सकते हैं, आपको जवाब मिल जाएगा।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...