रायपुर।राजधानी में आधी रात गैंगवार हुआ। इस दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। उसमें एक युवक की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा के श्याम नगर का बताया जा रहा है। जहां में दो गुटों में जमकर चाकू चले। जानकारी के अनुसार वारदात में श्याम नगर निवासी दो भाई आकाश विश्वकर्मा और लोकेश विश्वकर्मा समेत 20 – 25 आरोपी शामिल थे। हमले में गंभीर रूप से घायल आदित्य कुर्रे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अभय सारथी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए हैं।










