इस सप्ताह शेयर बाजार वैश्विक रुझान, कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगा। चूंकि इस सप्ताह मासिक डेरिवेटिव की एक्सपायरी भी है, इसलिए बेंचमार्क सूचकांक में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रुपये में उतार-चढ़ाव और मानसून की प्रगति पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुधार और कमोडिटी की कीमतों में कटौती के चलते भारतीय बाजार निचले स्तरों से उबरने में कामयाब रहे हैं। यह रिकवरी आगे भी बनी रह सकती है और हम आने वाले दिनों में एक अच्छी रैली की उम्मीद कर सकते हैं। ‘एफएंडओ की एक्सपायरी के अलावा, मासिक आटो बिक्री के आंकड़े, मानसून पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।” इसके अलावा कच्चे तेल, रुपये में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार को प्रभावित करेंगे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जून के डेरिवेटिव अनुबंधों की समाप्ति के चलते इस सप्ताह भी अस्थिरता अधिक रहेगी। इसके अलावा वैश्विक सूचकांक, कच्चे तेल की कीमत और मानसून की प्रगति पर भी निगाह रहेगी।” लगातार दो सप्ताह के नुकसान के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स पिछले हफ्ते 1,367 अंक या 2.66 प्रतिशत उछलकर बंद हुआ था। निफ्टी में 405.75 अंक या 2.64 प्रतिशत की भी तेजी दर्ज की गई थी।
सैमको सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड येशा शाह ने कहा, ‘इस सप्ताह कई ऐसे घटनाक्रम हैं जो बाजार के मूड को प्रभावित कर सकती हैं। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर अमेरिकी जीडीपी के आंकड़ों पर रहेगी। भारत में वाहन बिक्री के आंकड़े भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।
एफपीआइ ने जून में अब तक 46,000 करोड़ रुपये निकाले
विदेशी निवेशकों की भारतीय इक्विटी बाजारों से निकासी जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को कड़ा करने के बाद एफपीआइ ने इस महीने अब तक लगभग 46,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। फेडरल रिजर्व की नीतियों, कच्चे तेल की कीमतों और अस्थिर रुपये ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) के रुख को प्रभावित किया।
आंकड़ों के मुताबिक एफपीआइ द्वारा 2022 में अब तक इक्विटी से शुद्ध निकासी बढ़कर 2.13 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी निवेशक अक्टूबर 2021 से भारतीय इक्विटी से लगातार धन निकाल रहे हैं। इस तरह की निकासी आखिरी बार 2020 की पहली तिमाही में देखी गई थी, जब महामारी तेजी से बढ़ रही थी।
बाजार में सूचीबद्ध 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप बीते सप्ताह 2.51 लाख करोड़ बढ़ा है। सबसे ज्यादा फायदा टीसीएस को हुआ है। उसका मार्केट कैप 74,534.87 करोड़ बढ़कर
12,04,907.32 करोड़ हो गया। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनीलीवर और आइसीआइसीआइ बैंक के मार्केट कैप में वृद्धि दर्ज की गई है। खास बात यह है कि सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में इस दौरान गिरावट दर्ज की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...