मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) में जल्द ही हिंदू धर्म की पढ़ाई होगी। हिंदू धर्म के विभिन्ना पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए एमयू ने हिंदू अध्ययन में दो साल का स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही विश्व के सबसे पुराने धर्म की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आक्सफोर्ड सेंटर फार हिदू स्टडीज की तरह विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र (हिंदू अभ्यास केंद्र) भी स्थापित किया गया है।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए हिंदू अध्ययन कार्यक्रम में दो वर्षीय ‘मास्टर आफ आर्ट इन हिंदू स्टडीज” के लिए प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। सेंटर फार हिंदू स्टडीज (हिंदू अभ्यास केंद्र) के प्रभारी निदेशक डा. रविकांत संगुर्दे ने कहा कि यह पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप होगा। उक्त पाठ्यक्रम में फिलहाल 60 सीटें स्वीकृत हैं।
एमयू के अधिकारियों ने कहा कि यह केंद्र न केवल हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर डिग्री देगा, बल्कि आने वाले समय में विभिन्ना विषयों पर संबद्ध सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स भी शुरू करेगा। यह केंद्र कलिना में मुंबई विश्वविद्यालय के विद्यानगरी परिसर स्थित बजाज भवन से कार्य करेगा। संगुर्दे ने कहा, हिंदू धर्म को कर्मकांड प्रथाओं तक सीमित नहीं किया जा सकता है। यह धर्म सार्वभौमिक श्ाांति, भाईचारे, विविध विचारों, विश्वासों, विचारों और प्रथाओं के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में विश्वास करता है।
बीएचयू ने भी शुरू किया है पाठ्यक्रम
संगुर्दे ने बताया कि किसी भी संकाय (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में स्नातक दो साल के इस स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम के तहत हिंदू धर्म के प्रमुख सिद्धांतों की भी शिक्षा दी जाएगी। संस्कृत भी पढ़ाया जाएगा। अध्ययन के बाद कालेजों और विश्वविद्यालयों में हिंदू अध्ययन में शिक्षक भी बन सकते हैं। एनईपी 2020 के अनुरूप देश के कई विश्वविद्यालयों में हिंदू धर्म की पढ़ाई हो रही है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने इस साल जनवरी में हिंदू अध्ययन में पाठ्यक्रम शुरू किया। इसके बाद सूरत, बड़ौदा आदि कई अन्य विश्वविद्यालयों ने पाठ्यक्रम शुरू किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...