Google Analytics Meta Pixel शासन अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है : चिन्तामणी महाराज - Ekhabri.com

शासन अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है : चिन्तामणी महाराज

राजस्व अधिकारी ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान न करते हुए उनके कार्यों का शीघ्र निराकरण करें: कलेक्टर
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचाने एवं लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत सामरी में आयोजित शिविर में 545 आवेदन प्राप्त हुए तथा निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण कर शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गये। शिविर में समस्त विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभाग प्रमुखों द्वारा दी गई और ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणि महाराज ने आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि शासन अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, इन योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से जुड़े होते हैं जिनका निराकरण किया जाएगा इस पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे मजरा-टोला है जहां आने-जाने के लिए सड़क की व्यवस्था नहीं है वहां सड़क निर्माण का कार्य किया जायेगा। श्री महाराज ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था है, अगर किसान भाई कृषि विभाग के सहयोग से खेती-बाड़ी करें तो वे पूरी तरह से आत्म निर्भर हो सकेंगे।
लोगों को दूर न जाना पड़े इसलिए लगाए जा रहे समाधान शिविर:कलेक्टर
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि समारी जिले का सबसे दूरस्थ क्षेत्र है, यहां के लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर जाना न पड़े इसके लिए समाधान शिविर आयोजित कर क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग व समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत अधिक है, कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों का 07 दिवस के भीतर निराकरण करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से ग्रामीणों को अनावश्यक परेशान न करते हुए उनके कार्यों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा शिविर में पहुंच मार्ग से संबंधित मांग अधिक आये हैं, सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जायेगा, उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री कुमार ने शिविर में आये ग्रामीणों से अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत हो तो जानकारी दें: एसपी
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि आप सभी को अपनी मांग व शिकायत के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है, किन्तु जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर आयोजित कर शिविर स्थल पर ही आप लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस विभाग से संबधित कोई शिकायत हो तो जानकारी देने को कहा। वनमण्डाधिकारी श्री विवेकानन्द झा ने वन विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं की शिविर में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणजनों को वनों में आग न लगाने तथा वनों को बचाने की अपील की।
शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक किट का वितरण किया
समाधान शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक किट का वितरण जैसे कृषि विभाग द्वारा 20 कृषकों को मक्का बीज का मिनी कीट, मछली पालन विभाग द्वारा 2 कृषक को जाल व 2 को आईस बॉक्स, शिक्षा विभाग द्वारा 12 छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 पहाड़ी कोरवा परिवार के लोगों को मच्छरदानी, 10 हितग्राहियों को हेल्थ कार्ड, 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वन विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को वन्यजीवों से क्षतिपूर्ति की राशि, समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को केन स्टीक, 1 को कृत्रिम पैर व 1 को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 29 हितग्राहियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, 19 हितग्राहियों को समाजिक सहायत पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। शिविर स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57 दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 28 हितग्राहियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, 53 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई का वितरण, श्रम विभाग द्वारा 42 हितग्राहियों को श्रम कार्ड बनाकर वितरण किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *