Google Analytics Meta Pixel प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस-लखनऊ को 62 रनों से रौंदा - Ekhabri.com

प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस-लखनऊ को 62 रनों से रौंदा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 57वां मैच पुणे के एमसीए मैदान पर खेला गया जहां पर आईपीएल 2022 के प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने के लिये गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम के बीच मुकाबला देखने को मिला। एमसीए के मैदान पर खेले गये इस मैच में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन बनाये। पहली पारी के समाप्त होने के बाद ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम आसानी से मैच को जीत जायेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम 13.5 ओवर्स में महज 82 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई और गुजरात टाइटंस की टीम ने 62 रनों से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने अंकतालिका में 18 अंक हासिल कर लिये हैं और प्लेआफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजाएंटस को इस सीजन खेले गये दोनों मैचों में हराने का काम किया है। वहीं इस हार के साथ लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम अंकतालिका में एक पायदान नीचे खिसक गई है और दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। 144 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपजाएंटस की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने प्लेआफ के अंदर ही अपने 3 विकेट खो दिये थे। वहीं इसके बाद वो नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 82 रन के आंकड़े पर सिमट गई। लखनऊ की टीम के लिये क्विंटन डिकॉक (11) और केएल राहुल (8) की टीम ने पहले विकेट के लिये 19 रनों की साझेदारी की जिसे यश दयाल ने तोड़ने का काम किया तो वहीं पर फैन्स को एक बार फिर से मोहम्मद शमी और केएल राहुल के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली, जिसमें शमी को दोबारा जीत मिली। वहीं डेब्यूटेंट करण शर्मा ने चौका जरूर लगाया लेकिन यश दयाल ने उन्हें भी वापस आउट कर तीसरा झटका दिया। ‘अब खुद की काबिलियत पर शक कर रहे हैं कोहली’, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया फॉर्म में वापस आने का तरीका’अब खुद की काबिलियत पर शक कर रहे हैं कोहली’, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया फॉर्म में वापस आने का तरीका राशिद खान ने क्रुणाल पांड्या (5) को वापस पवेलियन भेजा तो डेब्यू कर रहे आर साई किशोर ने पहले ही ओवर में आयुष बदौनी (8) को साहा के हाथों स्टंप कराया। महज 4 रन बाद मार्कस स्टॉयनिस रन आउट हो गये तो वहीं पर राशिद खान ने होल्डर का विकेट झटक लिया। साईं किशोर ने मोहसिन खान को अपना दूसरा शिकार बनाया तो वहीं पर राशिद खान ने दीपक हुड्डा (27) और आवेश खान (12) का विकेट लेकर लखनऊ की पारी को समेट दिया। लखनऊ की टीम के लिये आवेश खान ने दो गेंदों पर 2 छक्के लगाये जिसके चलते उनकी टीम 82 के आंकड़े तक पहुंच सकी वरना यह टीम 70 रन पर सिमटने की ओर अग्रसर थी। गुजरात के लिये राशिद खान ने 3.5 ओवर्स में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये तो वहीं पर यश दयाल ने 2 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। डेब्यू कर रहे आर साई किशोर ने भी 2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *