मनेन्द्रगढ़ में बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 70 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एकल में हनुमान जी प्रथम और समूह में तांत्रिक प्रथम रहे। बहुरूपिया कला को प्रोत्साहित करने व विदा वर्ष को खुशनुमा बनाने और नये वर्ष के स्वागत के उद्देश्य से सांस्कृतिक मंच मनेन्द्रगढ़ द्वारा रविवार को बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक बहुरूपिया कलाकारों ने अपनी भाव-भंगिमा व उत्कृष्ठ कला से नगरवासियों व बाहर से आये जनसैलाब का भरपूर मनोरंजन किया। नगर के दस विभिन्न स्थानों पर बैठे निर्णायक गणों के द्वारा बहुरूपिया कलाकारों को जमकर परखा गया। वहीं मोबाइल निर्णायक भी शहर में घूम-घूमकर बहुरूपिया कलाकारों को परखते रहे जहां उनके प्रदर्शन को देखकर निर्णायकों द्वारा अंक दिए गए।
बहुरूपिया कलाकारों में बाल विवाह अपराध, नशामुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक शराब, जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान, कम उम्र में घर का बोझ उठाती नारी, ऑनलाइन बाजार से रोजी रोटी को खतरा, महंगाई की मार झेलती लाडली बहना,लैला-मजनू, भारत माता, जंगल बचाओ आदिवासी आंदोलन, छत्रपति शिवाजी, चंद्रयान-3, चलो अयोध्या धाम, देश का सिपाही, शिव का अर्द्धांगिनी रूप, भगवान कृष्ण, काला बाबा, काशी के अघोरी और महादेव, अंधविश्वास उन्मूलन करते सर्वधर्म बाबा, वृद्ध माता-पिता, सिकंदर, हनुमान, मदर टेरेसा, बिच्छू, एड्स से बचाव, आत्मरक्षा के लिए बेटियों को प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूकता लाते यमराज, गौवंश संरक्षण का संदेश देते विभिन्न रूप अख्तियार किए एकल और समूह मिलाकर सत्तर से अधिक बहुरूपिया कलाकारों ने नगरवासियों का भरपूर मनोरंजन कर अपनी कला के माध्यम से शहर की जनता का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। शाम पांच बजे तक बहुरूपिया कलाकारों के प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह स्थल श्री राम मंदिर प्रांगण में किया गया।
पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से पुराने साल की विदाई और नए वर्ष के स्वागत में साल के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित बहुरूपिया प्रतियोगिता ने एक उत्सव का रूप ले लिया है जिसमें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों के प्रतिभागी शामिल होते हैं वहीं आसपास कोयलांचल क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी तादात में लोग बहुरूपिया कलाकारों की हौसला आफजाई के लिए मनेंद्रगढ़ आते हैं जिससे शहर में दिन भर चहल-पहल बनी रहती है। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार समूह वर्ग में अंधविश्वास उन्मूलन को लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले गुरुचरण सिंह कालरा को और एकल वर्ग में हनुमान जी का अभिनय करने वाले अर्जुन जायसवाल को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रहे । इस मौके पर मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल , कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...