रायपुर, 30 जनवरी 2025 – स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बोर्ड रूम में मेडिकल कॉलेज और अम्बेडकर अस्पताल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग, किचन, कैंसर विभाग, प्रस्तावित 700 बिस्तर वाले एकीकृत अस्पताल स्थल और निर्माणाधीन मॉर्चुअरी गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉर्चुअरी के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव और आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरित करने के इच्छुक संगठनों के लिए परिसर में प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा।
स्वास्थ्य सचिव ने बैठक में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के उन्नयन से जुड़े चल रहे और प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीन विवेक चौधरी ने संस्थान की वित्तीय स्थिति और विभागीय बजट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन विभाग से मिली जमीन पर रेसीडेंट क्वार्टर और छात्रावास निर्माण की योजना है। साथ ही, 1500 सीट वाले ऑडिटोरियम भवन के सौंदर्यीकरण और कैंसर अस्पताल के विस्तार कार्य को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
बैठक में मॉर्चुअरी अपग्रेडेशन और विस्तार कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बहुप्रतीक्षित एल-2 ट्रामा केयर सेंटर की स्थापना के लिए लोक निर्माण विभाग और ट्रामा निर्माण समिति को प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया।
अस्पताल अधीक्षक संतोष सोनकर ने आगामी चार वर्षों की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए गार्बेज मैनेजमेंट, एसएनसीयू और आईसीयू में फायर एग्जिट निर्माण, एमआरडी के रिकॉर्ड की ई-फाइलिंग और डिजिटलाइजेशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। टेली रेडियोलॉजी सुविधा पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...