कोरोना संक्रमण से अभी पूरी तरह राहत भी नहीं मिली है कि देश के कई राज्यों में तेज बुखार का प्रकोप दिखने लगा है। गत एक माह में उत्तर और पूर्वी भारत के पांच राज्यों में तेज बुखार से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में बुखार के 3,000 मामले सामने आए है और इसके कारण छह लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों मौतें हो चुकी हैं।
अगस्त के दूसरे सप्ताह में इस रहस्यमयी बुखार का पहला मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देखने को मिला था। उस समय सरकार ने कहा था कि यह डेंगू का मामला है। 6 सितंबर को बुखार से होने वाली मौतों के लिए डेंगू को ही कारण बताया गया। अब देश के कई राज्यों में आज-कल बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि इसका कारण साफ नहीं है।
मध्य प्रदेश और हरियाणा का कहना है कि तेज बुखार के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है इसके अलावा बिहार ने निमोनिया और बंगाल ने इन्फ्लूएंजा को इसके पीछे का कारण बताया है। मध्य प्रदेश में पिछले 45 दिनों में छह संदिग्ध मौतों के साथ 3,000 मामले सामने आए हैं। इसमें से 1,400 मामले पिछले दो सप्ताह में सामने आए। सबसे अधिक प्रभावित जिला मंदसौर है, जिसमें 886 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद जबलपुर में 436 मामले दर्ज किए गए।
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ एके सिंह ने कहा कि फिरोजाबाद में 50 बच्चों और 11 वयस्कों सहित डेंगू से 61 लोगों की मौत हुई है। फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा ने कहा कि डेंगू बुखार के कारण वर्तमान में 490 बच्चे भर्ती हैं।
मथुरा में पिछले सप्ताह अगस्त से अब तक 11 लोगों की तेज बुखार से मौत हो चुकी है, जबकि 25 अन्य लोगों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले पांच दिनों में लगभग 1200 बच्चे बुखार और सांस की बीमारी से प्रभावित हैं, जबकि उत्तर बंगाल में कम से कम दो की मौत हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...