पाकिस्तान में एक रिवाल्वर से लेकर एके-47 तक की होम डिलीवरी उतनी ही आसानी से हो जाती है जितनी आसानी से पिज्जा का आर्डर पहुंचता है। एक व्यक्ति को इंटरनेट मीडिया पर केवल अपनी पसंद का हथियार चुनना है और उसके बाद डीलर को एक फोन काल करनी है। कीमत पर बातचीत फाइनल होने के कुछ ही दिन बाद कोरियर से हथियार आपके घर पर पहुंच जाता है।
पाकिस्तान के समा टीवी के अनुसार हथियारों की यह डिलीवरी सेवा समूचे पाकिस्तान में उपलब्ध है। हो सकता है आपको लगे कि पाकिस्तान में यह हथियार तंत्र किसी खुफिया तंत्र के जरिये चोरी-छिपे चलता होगा। लेकिन ऐसा कतई नहीं है। हथियारों का यह धंधा खुले आम चलता है। एके-47 जैसे घातक हथियारों के भी फेसबुक और वाट्सएप पर कैटलाग हैं और लोग सार्वजनिक रूप से इनका चयन करते हैं। घर पर हथियार पाने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक ने समा टीवी को बताया कि उसका हथियार जहाज से खैबर पख्तूनवा स्थित दारा अदमखेल से कराची आया है। उसने इसके लिए 38 हजार रुपये चुकाए हैं। उसने बताया कि उसे हथियारों की डिलीवरी करते यह भी नहीं पूछा गया कि उसके पास इसका लाइसेंस भी है या नहीं। पूरा सौदा फोन पर ही हुआ। उसने एडवांस के तौर पर पहले दस हजार रुपये चुकाए थे। बाकी के 28 हजार रुपये हथियार मिलने पर दिए। दो अलग-अलग नेटवर्क हैं, पहला हथियारों का सौदा करता है और दूसरा उसकी सप्लाई करता है। 9 एमएम की पिस्तौल से लेकर एके-47 मशीनगन तक इस होम डिलीवरी चेन के जरिये घर बैठे उपलब्ध हो जाते हैं।
A Colombian police officer stands guard next to seized Chinese-made AK-47 replicas on Nov. 18, 2009. The guns have become so ubiquitous around the world that Russia's planned redesign may not do much to booster sales.









