हमर अस्पताल ने बदली स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत

पिछले 3 महीनों में 30 हजार ओपीडी, 200 से अधिक प्रसव
रायपुर। राजधानी रायपुर में संचालित चार हमर अस्पताल से शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल रही है। कई नई सुविधाओं से लैस इन अस्पतालों में पिछले तीन महीनों अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर में 30 हजार ओपीडी हुई हैं। इस दौरान यहां 200 से अधिक प्रसव भी कराए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से गुढ़ियारी के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का पिछले वर्ष हमर अस्पताल के रूप में उन्नयन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मार्च-2020 में गुढ़ियारी में और नवम्बर-2020 में राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी में हमर अस्पताल सेवा का शुभारंभ किया था। लोगों को सुबह से लेकर देर शाम तक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए इन अस्पतालों में सवेरे 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी संचालित की जा रही है। यहां की आधुनिक लैब में मरीजों को 42 तरह की जांच की सुविधा मिल रही है। इन अस्पतालों में 150 प्रकार की दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध हैं। चारों हमर अस्पताल में विगत सात महीनों में कुल 1611 लोगों के आंखों की जांच की गई है। गुढ़ियारी हमर अस्पताल में विगत सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर 2021) में 1188 लोगों के दांत के इलाज के साथ ही 320 मरीजों को एक्स-रे सुविधा प्रदान की गई है। राजातालाब और गुढ़ियारी हमर अस्पताल में इस साल अगस्त से सोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। इन दोनों अस्पतालों में अगस्त से अक्टूबर के बीच क्रमश: 151 और 163 मरीजों की सोनोग्राफी की गई है। अन्य हमर अस्पतालों में भी दंत चिकित्सा, सोनोग्राफी और एक्स-रे की सुविधा विकसित की जा रही है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पिछले सात महीनों में चारों हमर अस्पताल में कुल 335 बच्चों को हेपेटाइटिस-बी, 282 बच्चों को विटामिन-के की खुराक तथा 405 बच्चों को बीसीजी का टीका एवं ओरल पोलियो वैक्सीन दी गई है। गुढ़ियारी हमर अस्पताल की ओपीडी में बीते तीन महीनों में 8709, राजातालाब हमर अस्पताल की ओपीडी में 8687, भनपुरी हमर अस्पताल की ओपीडी में 7143 और भाठागांव हमर अस्पताल की ओपीडी में 5441 लोगों ने अपना इलाज कराया है। इस दौरान गुढ़ियारी हमर अस्पताल में 77, राजातालाब हमर अस्पताल में 53, भनपुरी हमर अस्पताल में 38 और भाठागांव हमर अस्पताल में 35 महिलाओं का प्रसव कराया गया है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...