यौन उत्पीड़न के एक मामले में केरल की जिला सत्र अदालत की टिप्पणी पर विवाद हो गया है। अदालत ने आरोपित को जमानत देते हुए अपने आदेश में कहा कि जब महिला ‘यौन उत्तेजक” पोशाक पहनती है तो प्रथम दृष्टया यौन उत्पीड़न के तहत अपराध नहीं बनता है। राज्य महिला आयोग ने अदालत की इस टिप्पणी की निंदा की है।
कोझिकोड की सत्र अदालत ने 12 अगस्त को आरोपित सामाजिक कार्यकर्ता व लेखक 74 वर्षीय सिविक चंद्रन को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत देते हुए यह टिप्पणी की। चंद्रन के खिलाफ दो महिला लेखिका ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पहला केस फरवरी 2020 में दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हो गया, जिससे उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पहले मामले में दो अगस्त को उसे अंतरिम जमानत मिल गई थी। दूसरा केस इस साल अप्रैल में दर्ज हुआ था।
अदालत ने कहा कि आरोपित की ओर से जमानत अर्जी के साथ शिकायतकर्ता की जो तस्वीरें प्रस्तुत की गई हैं, उससे स्पष्ट होता है कि शिकायतकर्ता ने स्वयं जो पोशाक पहनी है वह यौन उत्तेजक हैैं। अदालत ने आगे कहा कि यह विश्वास करना असंभव है कि 74 वर्ष की उम्र और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति शिकायतकर्ता का जबरन यौन उत्पीड़न कर सकता है।
अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि आइपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए सजा) के तहत मामला तब बनता है जब अवांछित और स्पष्ट यौन संबंधों से जुड़े शारीरिक संपर्क हुआ हो, यौन संबंध की मांग की गई हो और टिप्पणी की गई हो। इस मामले में ऐसा कुछ नजर नहीं आता, इसलिए आरोपित के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा 354ए के तहत मामला नहीं बनता है।
अदालत की टिप्पणी पर गंभीर चिंता जताते हुए केरल महिला आयोग की चेयरपरसन पी. सतीदेवी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य रखने और सुनवाई शुरू होने से पहले ही इस तरह की टिप्पणी कर अदालत ने शिकायतकर्ता के आरोपों को एक तरह से खारिज ही कर दिया है। दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में इससे बहुत ही गलत संदेश जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...