मतांतरण के मामलों में पैसों के लेन-देन को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने पंजाब के जालंधर, कपूरथला, अमृतसर और मोहाली में एक साथ कार्रवाई करते हुए चर्चों और पादरियों के घरों पर छापामारी की है। हालांकि, इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी देने से इन्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि विदेश से हुई फंडिग, धन के हस्तांतरण में उल्लंघन और कर की चोरी के बारे में कुछ जानकारियां मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।
विभाग के एक अधिकारी ने केवल इतना कहा कि दस्तावेज और खातों की जांच व आकलन का काम करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। छापेमारी करने पहुंची आयकर की टीमें में शामिल अधिकारी बठिडा, अमृतसर, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पूरी कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहे। छापामारी के समय संबंधित परिसरों में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।
आयकर विभाग की टीमें मंगलवार सुबह जालंधर और कपरथला में चर्चों एवं दो पादरियों के परिसरों पर पहुंचीं। एक टीम सुबह लगभग पांच बजे कपूरथला के खोजेवाल गांव के पादरी हरप्रीत देओल और दूसरी टीम जालंधर के ताजपुर गांव के पादरी बजिदर सिह के परिसर पर पहुंची। देओल खोजेवाल में “द ओपन डोर चर्च” चलाते हैं।
बजिदर सिह ने “द चर्च आफ ग्लोरी एंड विजडम” के नाम पर न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर सहित पंजाब में कई केंद्र स्थापित किए हैं। उनसे भी लंबी पूछताछ की गई है। इसी तरह मोहाली जिले के गांव बड़ौदी के टोल प्लाजा के पास स्थित चर्च और इसके पास्टर बजिदर सिह के न्यू चंडीगढ़ स्थित घर पर भी छापामारी की गई। यह दोनों पेंटेकोस्टल पादरी हैं और चमत्कारी उपचार का दावा करते रहे हैं। इनके अधिकतर अनुयायी अनुसूचित जाति या आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से संबंधित हैं।
एक अन्य टीम सुबह छह बजे अमृतसर के कोट खालसा स्थित सुंदर नगर में चर्च प्रोफेट (भविष्य वक्ता) अवतार सिह बिट्टू के घर पर पहुंची। शाम पांच बजे तक 12 अधिकारियों की टीम ने अवतार सिह, उनके स्वजन व करीबियों से पूछताछ की। उनसे आय के साधन और संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया। अवतार सिंह पटाखा कारोबारी भी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...