कटक में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 74 रनों पर सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। अब फैंस की नजरें अगले मुकाबले पर टिक गई हैं। सीरीज का दूसरा टी20 मैच गुरुवार, 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। कटक की तरह इस मैच में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है। शुरुआती ओवरों में तेज आउटफील्ड की वजह से रन बनाना आसान रहता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स भूमिका निभाना शुरू कर देते हैं। हालांकि ओस मैच को प्रभावित कर सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 32 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 19 जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। आंकड़े से साफ हैं कि टी20 में भारत का दबदबा मजबूत है।
दूसरे टी20 की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर उपलब्ध होगी। मोबाइल व्यूअर्स जियोहॉटस्टार ऐप पर मैच को लाइव देख सकेंगे। अब देखना होगा कि टीम इंडिया बढ़त बढ़ाती है या अफ्रीका दमदार वापसी करती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...