भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को छोटे राकेट, लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) से तीन उपग्रहों को प्रक्षेपित कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। एसएसएलवी-डी2 से जिन तीन उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया, उनमें इसरो का एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-07 (ईओएस-07), अमेरिका का जानस -1 उपग्रह और स्पेस किड्ज इंडिया का आजादीसैट-2 शामिल हैं। एसएसएलवी डी2 के मिशन में मिली इस सफलता के साथ ही भारत ने छोटे सेटेलाइट प्रक्षेपण बाजार में कदम रखा।
इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इस सफलता के लिए इसरो को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने अमृत काल में एसएसएलवी- डी2/ ईओएस -07 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ इतिहास रचा। यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भारत की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करता है।
एसएसएलवी के पहले मिशन में सही कक्षा में उपग्रह स्थापित नहीं हो सके थे, क्योंकि आखिरी चरण में तकनीकी खामी आ गई थी। लेकिन इसरो ने खामियों को दूर कर अपने दूसरे प्रयास में एसएसएलवी डी2 राकेट से तीन उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर सफलता का स्वाद चखा। एसएसएलवी-डी2 ने भी सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9.18 बजे ही उड़ान भरी। संयोग है कि एसएसएलवी-डी1 ने भी इसी केंद्र से पिछले वर्ष सात अगस्त को उड़ान भरी थी।
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने विज्ञानियों को बधाई देते हुए कहा, हमारे पास नया राकेट लघु उपग्रह प्रक्षेपणयान एसएसएलवी है। एसएसएलवी डी2 ने ईओएस-07 समेत तीन उपग्रहों को सटीक रूप से लक्षित वृत्ताकार कक्षा में स्थापित किया। सोमनाथ ने कहा कि इसरो 2023 में कई मिशन शुरू करेगा और मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी भी तेज की जाएगी।
मिशन निदेशक एस विनोद ने कहा कि इसरो टीम ने कहा कि इसरो के लिए गर्व का अवसर है कि अब हमारे पास उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए नया राकेट है। एक यात्रा 2018 में शुरू हुई जो आज अपने लक्ष्य तक पहुंच गई है। इस दौरान कोरोना जैसी कई चुनौतियां आईं। पहले प्रयास में विफलता के बाद आखिरकार हमने खामियों को दूर कर काफी कम समय में सफलता प्राप्त की। यह कम लागत वाला राकेट है जो छोटे उपग्रहों को लांच करने की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम है।
इससे पहले एसएसएलवी-डी2 ने सुबह 9.18 बजे तीन उपग्रहों पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-07 (ईओएस-07), अमेरिका का जानस -1 उपग्रह और स्पेस किड्ज इंडिया का आजादीसैट-2 के साथ उड़ान भरी और राकेट ने करीब 15 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रहों को निर्धारित 450 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...