जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बास्तानार विकासखण्ड के ग्राम लालागुड़ा के राऊतपारा में पेड़ की छांव में चौपाल लगाया। चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कलेक्टर ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो ग्रामीणों ने पारम्परिक तरीके से उनका स्वागत किया। कलेक्टर ने स्थानीय बोली और अपने गृह प्रदेश कर्नाटक के बोली के मध्य समानता को बताते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्या सुनीं और मांगों पर भी चर्चा की।
कलेक्टर ने कहा कि रोजगार के अवसर ग्राम स्तर उपलब्ध हैं। ग्रामीणों को रोजगार की तलाश के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं है। हमारे गांव की महिलाएं स्व-सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहीं हैं और आर्थिक विकास कर रहीं है। गांव के युवा और पुरुष वर्ग भी शासन की योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त करें।
उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन की राशि का समय पर भुगतान, राशन कार्ड निर्माण तथा उचित मूल्य दुकान से मिल रही राशन सामग्री की स्थिति, मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति आयुष्मान कार्ड निर्माण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीयन, मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी, कोसरा, कुल्थी का उत्पादन, धान के बदले अन्य फसल लगाने, गायता, पुजारी, सिरहा-गुनिया को शासन द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि, वनोपज संग्रह और विक्रय की स्थिति, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का संचालन, टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों से ली।
कलेक्टर ने गांव में पेयजल की समस्या को जल्द दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। ग्रामीणों की मांग के आधार पर वनाधिकार पट्टा वितरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि की भुगतान का भी जांच करने के निर्देश दिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...