जशपुर, 7 नवम्बर 2025।छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला इन दिनों पर्यटन और ग्रामीण संस्कृति के संगम से सराबोर है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “जशपुर जम्बुरी” ने पर्यटकों को स्थानीय परंपरा, प्रकृति और रोमांच का अद्भुत अनुभव प्रदान किया है। 6 से 9 नवम्बर तक चल रहे इस चार दिवसीय आयोजन में देशभर से आए सैकड़ों पर्यटक भाग ले रहे हैं।
ग्राम केरे में पर्यटकों के लिए आठ होम स्टे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहाँ मेहमानों को घरेलू वातावरण में रहकर जशपुर की जीवनशैली, भोजन और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। प्रशासन की इस पहल से न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय परिवारों को भी आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग मिला है।
पर्यटकों ने बताया कि “होम स्टे में रहना होटल से कहीं अधिक आत्मीय अनुभव है।” यहाँ की सादगी, अपनापन और पारंपरिक भोजन ने सभी का मन जीत लिया।
भारत के हिमाचल, केरल और सिक्किम जैसे राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ भी होम स्टे आधारित ग्रामीण पर्यटन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और शांत वातावरण इस मॉडल को और अधिक आकर्षक बनाते हैं।
रोमांच प्रेमियों के लिए देशदेखा क्षेत्र में रॉक क्लाइंबिंग की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें 120 से अधिक पर्यटकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों की देखरेख में यह आयोजन पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न हुआ।
पहले दिन पर्यटकों को पारंपरिक दोना-पत्तल में भोजन परोसा गया और संध्या बेला में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। तारों से सजी रात में आयोजित स्टार-गेजिंग सेशन ने आगंतुकों को प्रकृति की अद्भुत सुंदरता से परिचित कराया।
जिला प्रशासन द्वारा निवास, भोजन, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उत्कृष्ट व्यवस्था ने जशपुर जम्बुरी को एक आदर्श ग्रामीण पर्यटन उत्सव बना दिया है। इस आयोजन ने जशपुर को “प्रकृति, संस्कृति और एडवेंचर का संगम” के रूप में नई पहचान दिलाई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...