घाटी में ही रहेंगे कश्मीरी हिंदू

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने के लिए सख्त और सटीक कदम उठाए जाएंगे। कश्मीरी हिंदू घाटी में ही रहेंगे। उन्हें बाहर नहीं निकाला जाएगा। कश्मीर घाटी में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इसके लिए तैयार रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को टारगेट किलिग जैसी घटनाओं में शामिल आतंकियों और उनसे जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को पूरी तरह से समाप्त करना और सीमा पार से जीरो घुसपैठ का लक्ष्य हासिल करना सरकार की प्राथमिकता है।
पिछले कुछ दिनों से कश्मीर घाटी में  हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के बाद गृह मंत्रालय में हुई पहली उच्च स्तरीय बैठक में अमित शाह के साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, एनएसए अजीत डोभाल, रा प्रमुख सामंत गोयल, आइबी प्रमुख अरविंद कुमार, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, गृह सचिव अजय भल्ला और विभिन्न् सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दो हफ्ते के भीतर  जम्मू-कश्मीर के हालात पर अमित शाह की यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। बैठक में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बताया गया कि बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने में विफल होने के बाद आतंकी हताशा में साफ्ट टारगेट को निशाना बना रहे हैं और  यह काम युवाओं को पैसे देकर कराया जा रहा है। एजेंसियों ने भरोसा दिया कि पिछले साल अक्टूबर में वे इसी तरह के हाइब्रिड आतंकियों से निपटने में कामयाब रहे थे और इस बार भी उनपर लगाम लगाने में सफल होंगे।
1990 की गलती नहीं दोहराई जाएगी : बैठक में भाग लेने आए जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टारगेट किलिंग को देखते हुए कश्मीर घाटी से हिंदुओं को बाहर निकाले जाने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग छह हजार हिंदू कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन उन्हें पूरी तरह से घाटी से निकालने की 1990 की गलती नहीं दोहराई जाएगी। आतंकियों को टारगेट किलिग का मकसद भी भय फैलाकर अल्पसंख्यक हिंदुओं को घाटी से बाहर निकलने के लिए मजबूर करना है, लेकिन इस बार उनकी साजिश सफल नहीं हो पाएगी।
अधिकारी के अनुसार घाटी में हालात तेजी से सुधर रहे हैं और आतंकी व अलगाववादी पूरी तरह से हाशिये पर हैं। इसके लिए उन्होंने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत और आतंकी यासीन मलिक को हुई उम्रकैद की सजा का हवाला दिया। उनके अनुसार इन दोनों की घटनाओं पर घाटी में पूरी तरह से शांत रही, जबकि इसके पहले बुरहान वानी के एनकाउंटर से लेकर अन्य घटनाओं के समय घाटी कई दिनों तक अशांत हो जाती थी।
जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले दो सालों से रिकार्ड संख्या में पर्यटकों का घाटी में आना यहां के बदलते माहौल को दर्शाता है। उनके अनुसार इस साल अभी तक 10 लाख से अधिक पर्यटक घाटी में आ चुके हैं। इसके साथ ही 15 जून को श्रीनगर में फिल्म फेस्टिवल भी शुरू होने जा रहा है, जबकि आतंकवाद शुरू होने के बाद घाटी में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *