Google Analytics Meta Pixel धर्मदर्शन: जानिये कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है तीजा पर्व - Ekhabri.com

धर्मदर्शन: जानिये कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है तीजा पर्व



     भादो माह के शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया को तीजा पर्व मनाया जाता है, यह छत्तीसगढ़ का आँचलिक त्यौहार है जिसे हरतालिका के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व मुख्यतः सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र की कामना हेतु किया जाता है परंतु कुंवारी कन्याएं भी अपने पसंदीदा वर मिलने की इच्छा से यह
व्रत रखती है।

व्रत रखने की विधि और मान्यताएं
भादो माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को व्रतहारी महिलाये व कन्याएं निर्जला और निराहार रहकर पूरे एक दिन कठोर व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने के लिए महिलाएं अपने मायके जाया करतीं हैं और विधि-विधान से व्रत का पालन करतीं हैं।

कडुभात- आँचलिक मान्यताएं हैं कि तीजा के एक दिन पूर्व द्वितीया की रात करेले की सब्जी खाकर अगले दिन कठोर उपवास रखती हैं। इस दिन करेले की सब्जी चांवल के साथ खाने के कारण इस रस्म को कडुभात कहा जाता है।

तृतीया प्रारंभ होते ही व्रतहारी बिना कुछ ग्रहण किये अगले दिन तक कठोर व्रत रखकर अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र, अच्छा स्वाथ्य और सुख समृद्धि की कामना करतीं हैं।

पूजा-पाठ की विधि
सामान्य रूप से यह त्यौहार प्रातःकाल उठकर स्नान करने के बाद भगवान शंकर और माता पार्वती जी की मिट्टी की प्रतिमा बना कर उनकी पूजा अर्चना किया जाता है। यदि सुबह के समय किसी कारणवश पूजा संभव न हो सके तब शाम के समय सूर्यास्त के बाद भी पूजा किया जाता है। इस व्रत के लिए फूल, फल, मेवे, नारियल, वस्त्र, श्रृंगार समान इत्यादि चढ़ा कर हरतालिका व्रत कथा का वाचन और भोलेनाथ की आरती के साथ पूजा सम्पन्न की जाती है। पूरे दिन और रात जागरण तथा निर्जला निराहार व्रत के बाद अगले दिन चतुर्थी की सुबह पुनः भगवान की आराधना कर प्रसाद ग्रहण कर इस व्रत को खोला जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार यह व्रत प्रारंभ करने के बाद हर वर्ष इसका पालन करना जरूरी होता है।

क्यों मनाया जाता है हरतालिका व्रत
    कहा जाता है कि माता पार्वती जी का उनकी सखियों द्वारा हरण कर उन्हें जंगल भेज दिया गया था, जहां उन्होंने इसी दिन हस्त नक्षत्र में भगवान शिव के पति रूप की कामना करते हुए कठोर व्रत रखा तथा भोलेनाथ की रेत और मिट्टी से शिवलिंग रूप बना कर माता ने पूजा अर्चना की। इसी मान्यता के कारण मनवांछित वर मिलने की आस में और पति के सुख स्वास्थ्य व लंबे उम्र की कामना से हरतालिका माँ की पूजा कर यह व्रत रखा जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *