अभिनेता शाह रुख खान की फिल्म “पठान” के गाने का विरोध हो रहा है। इस गाने की वजह से टि्वटर पर फिल्म को बायकाट किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर बेशर्म रंग गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने इस गाने को अश्लील बताया है। इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भगवा रंग की बिकनी में दर्शाया गया है। कहा गया है कि इससे हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं।
अपनी शिकायत में विनीत जिंदल ने कहा कि गाना अश्लील है और हिंदू भावनाओं को आहत करता है क्योंकि दीपिका को भगवा बिकनी पहने देखा गया था। वकील ने अपनी शिकायत में लिखा है कि गाने का नाम “बेशर्म रंग” है इसलिए यह भगवा रंग को अपमानित करता है। उन्होंने लिखा कि भगवा त्याग, बलिदान, ज्ञान, पवित्रता और सेवा का प्रतीक है, लेकिन बालीवुड ने अश्लील हरकत करके इस रंग का अपमान किया है।
उधर, 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी पत्रकारों ने शाह रुख से फिल्म के विवाद पर सवाल किया तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। इतना बोले कि-“कुछ ऐसे लोग हैं, जो इंटरनेट मीडिया पर नकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं। सिनेमा समाज को बदलने का एक साधन है। दुनिया चाहे कुछ भी कर ले, मैं, आप और जितने भी पाजिटिव लोग हैं, जिदा हैं।”
अगले साल जनवरी में शाह रुख की फिल्म “पठान” रिलीज हो रही है। एक वर्ग इंटरनेट मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना करते हुए फिल्म का बहिष्कार करने की मुहिम चला रहा है।
केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड को भंग करने की मांग
फिल्म के विरोध में संत समाज भी उतर आया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी से जुड़े संत राजूदास ने केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड को भंग करने की मांग की है। वह फिल्म के गाने को लेकर आक्रोशित हैं। उन्हें गाने के कुछ दृश्यों पर आपत्ति है और वह इसे भारत और भारतीयता को अपमानित करने वाला करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस भगवा रंग के प्रति फिल्म के नायक शाह रुख खान घृणा व्यक्त करते नजर आ रहे हैं, वह आदिकाल से इस देश की आत्मा और अस्मिता का परिचायक रहा है। अन्य दृश्यों में भी फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण न केवल कम से कम कपड़ों में नजर आ रही हैं, बल्कि उन्होंने जो कपड़े पहने हैं वह भगवा रंग के हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...