घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स करीब 879 अंक लुढ़क गया। दरअसल, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने और आने वाले दिनों में ब्याज दर में और वृद्धि के संकेत से वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 878.88 अंक का गोता लगाकर 61,799.03 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 245.40 अंक टूटकर 18,414.90 पर बंद हुआ।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख ने बाजार को चौंकाया है क्योंकि निवेशक मुद्रास्फीति का आंकड़ा उम्मीद से बेहतर रहने से उदार रुख की उम्मीद कर रहे थे।”फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर को बढ़ाकर 4.25-4.50 प्रतिशत कर दिया है। यह 15 साल का उच्चस्तर है।
बैंक आफ इंग्लैंड ने नीतिगत दर 0.50 प्रतिशत बढ़ाई
ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर में फिर से आधा प्रतिशत की वृद्धि की। हालांकि, मुद्रास्फीति में नरमी के साथ वृद्धि की गति नरम हुई है। बैंक आफ इंग्लैंड (बीओई) ने नीतिगत दर 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर दी। यह 14 साल का उच्चस्तर है। दिसंबर, 2021 से यह लगातार नौवीं बार है, जब नीतिगत दर में वृद्धि की गई है। पिछली बार केंद्रीय बैंक ने 0.75 प्रतिशत की वृद्धि की थी जो 30 साल में ब्याज दर में सबसे ज्यादा वृद्धि थी।
बैंक आफ इंग्लैंड ने आगाह करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस तरह की और वृद्धि हो सकती है। बीओई की मौद्रिक नीति समिति ने कहा कि पिछले महीने ब्रिटेन में लंबे समय तक मंदी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर निकट भविष्य में काफी ऊंची रहने की आशंका जताई गई थी। अगर ऐसी स्थिति होती है,तो मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत के लक्ष्य के दायरे में लाने के लिए नीतिगत दर में और वृद्धि की जरूरत पड़ सकती है। समिति ने कहा,”परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अगर मुद्रास्फीतिक का दबाव बढ़ता है तो इसको काबू में लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक ने भी महंगाई को काबू में लाने के लिये ब्याज दर आधा प्रतिशत बढ़ा दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...