रायपुर, 10 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में एक और बड़ा कदम उठाया है। शासकीय चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों के चिकित्सकों की नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस (एनपीए) लेने वालों की सूची वेबसाइट www.cgdme.in पर सार्वजनिक की गई है।
इस सूची में जानकारी दी गई है कि कौन से चिकित्सक निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं और कौन नहीं। जो चिकित्सक एनपीए लेते हैं, उनके लिए निजी प्रैक्टिस करना प्रतिबंधित है। अब आम जनता वेबसाइट पर जाकर यह जानकारी देख सकेगी कि कौन सा चिकित्सक निजी प्रैक्टिस के लिए पात्र है।









