Google Analytics Meta Pixel दुर्लभ बीमारी से बचाई जान:जगदलपुर की युवती की नसें हो गई थीं ब्लॉक, हार्ट फेल होने का खतरा था; डॉक्टरों ने गुब्बारे से खोली नसें - Ekhabri.com

दुर्लभ बीमारी से बचाई जान:जगदलपुर की युवती की नसें हो गई थीं ब्लॉक, हार्ट फेल होने का खतरा था; डॉक्टरों ने गुब्बारे से खोली नसें

रायपुर। रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में नसों की एक दुर्लभ बीमारी से मरीज की जान बचाई है। इस संस्थान में इस अजीबो-गरीब बीमारी टाकायासू आर्टराइटिस का यह पहला मामला था। इससे पीड़ित जगदलपुर की 23 वर्षीय युवती की नसों में जगह-जगह ब्लॉकेज आ गए थे। हार्ट फेल होने का खतरा था। डॉक्टरों ने गुब्बारे की मदद से उसकी नसें खोलकर नया जीवन दिया है। कार्डियोलॉजिस्ट व विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया, टाकायासू आर्टराइटिस का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। इसलिए इसे नॉनस्पेसिफिक एओर्टोआटेर्राइटिस कहा जाता है। इस बीमारी में हाथ की नसों में कई बार धड़कन नहीं मिलती, इसलिए इसे पल्सलेस डिजीज भी कहा जाता है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है, जिसमें रक्त वाहिकाएं और नसें सूज जाती हैं। सूजने के बाद सिकुड़ने लगती हैं। रक्त वाहिकाओं का सूजन, महाधमनी को नुकसान पहुंचाती है। महाधमनी शरीर की सबसे बड़ी धमनी(नाड़ी) है, जो हृदय से शरीर के बाकी हिस्सों और इसकी अन्य शाखाओं तक खून ले जाती है। इसके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम ने बैलून एंजियोग्राफी की मदद ली। इस प्रक्रिया में एक कैथेटर को रक्त वाहिका में डाला गया, जिसकी नोंक पर एक पिचका हुआ गुब्बारा लगा हुआ था। जहां-जहां धमनी संकुचित थी, वहां गुब्बारे को जरूरत के अनुसार फुलाया गया, जिससे धमनी को खोलने में मदद मिली। इस पूरी प्रक्रिया को बैलून डिलेटेशन आॅफ कोरोनरी एओर्टा कहते हैं। इस पूरे प्रक्रिया में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव के साथ डॉ. जोगेश विशनदासानी, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. तान्या छौड़ा, डॉ. अंकिता बोधनकर, डॉ. वेदव्यास चौधरी, कैथलैब टैक्नीशियन आईपी वर्मा, खेमसिंह मांडे, नवीन ठाकुर और नर्सिंग स्टाफ बुधेश्वर शामिल रहे।
डॉक्टरों ने बैकअप प्लान भी तैयार रखा था
डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया, अगर बैलून एंजियोग्राफी की मदद से इसका इलाज नहीं होता तो इलाज की प्रक्रिया अधिक जटिल हो जाती। इसके बाद दिल की मांसपेशियों तक खून की आपूर्ति करने वाली धमनियों के संकुचन को ठीक करने के लिए कोरोनरी आर्टरी बाइपास की आवश्यकता हो सकती थी। पूरी टीम की मदद से सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हमने सिकुड़ी हुई नसों को एक-एक करके खोलने में सफलता प्राप्त की और मरीज की जान बच गई। बैकअप प्लान के तौर पर हमने स्टंट और कार्डियक सर्जरी की तैयारी की थी, लेकिन इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी।
ऐसे समझिए बीमारी की जटिलता
डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया, मरीज जब अस्पताल में भर्ती हुई तब उसके शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से के ब्लड प्रेशर में 100 का अंतर था। बैलून प्रक्रिया के बाद यह अंतर घटकर 40 तक पहुंच गया। बैलून डिलेटेशन के लिए सबसे पहले पैर के नसों के रास्ते सिकुड़ी हुई नसों तक पहुंचे। किडनी से छाती के बीच नसें बहुत ज्यादा बंद थी और महाधमनी में छाती के पास प्रेशर ड्रॉप हो रहा था। वहां आर्टरी 3 मिलीमीटर के करीब थी, उसको 70 मिलीमीटर वाले बैलून से खोला। एक अन्य स्थान पर 90 प्रतिशत ब्लॉकेज था। उसको 70 डायामीटर वाले बैलून से किडनी की नस तक खोला। उसके बाद किडनी की नस के लेवर पर जो प्रेशर 85/60 था। वह बढ़कर 140/70 हो गया।
अक्टूबर में बीमार हुई थी युवती
जगदलपुर निवासी शंकरलाल ने बताया कि 4 अक्टूबर को उनके पोती के शरीर के बाएं हिस्से में तेज दर्द होने पर जगदलपुर में डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां शुरूआती जांच के बाद विशाखापट्टनम रेफर कर दिया गया। वहां जांच में पता चला कि रक्त वाहिकाएं सूख रहीं हैं और सूखकर बारीक हो रही हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां शुरू की और फिर वापस जगदलपुर लौट आए। इसके बाद वापस 21 अक्टूबर को फिर से तेज दर्द उठा और मरीज को हम लोग रायपुर लेकर आए। यहां अउक में मरीज को भर्ती किया गया। सभी प्रकार की जांच हुई। उसमें बीमारी का पता चला।
टाकायासु आर्टराइटिस के लक्षण
इस बीमारी के संकेत में अक्सर अत्यधिक थकान लगना, अचानक वजन का कम होना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द रहना, विशेषकर रात में पसीने के साथ हल्का बुखार और धमनियों में सूजन शामिल है। इसकी वजह से हाथ-पैर में कमजोरी और दर्द, चक्कर और बेहोशी, उच्च रक्तचाप, एनीमिया और सीने में दर्द की समस्या होती है। जटिल होने के बाद रक्त वाहिकाएं का सख्त और संकुचित हो जाती है। उच्च रक्तचाप, हृदय की सूजन, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, टांसिएंट इस्केमिक अटैक, एन्यूरिज्म, हार्ट अटैक जैसी घटना हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...