Google Analytics Meta Pixel अबूझमाड़ इलाके के 432 गांव में से 152 गांवों में फैला मलेरिया - Ekhabri.com

अबूझमाड़ इलाके के 432 गांव में से 152 गांवों में फैला मलेरिया

जगदलपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाका अब नक्सलियों के आतंक के साथ मलेरिया को लेकर संवेदनशील हो रहा है। तमाम उपाय किए जाने के बाद भी अबूझमाड़ इलाके के 432 गांव में से 152 गांवों मलेरिया घातक बीमारी के रूप में फैल चुका है। अचानक मलेरिया के मरीजों की बड़ी संख्या में मिलने के बाद इन गांवों को मलेरिया महामारी के रूप में घोषित कर दिया गया है। इन 152 गांवों में इस समय हर गांव में मलेरिया से पीडित मरीजों की संख्या 4 से अधिक है। बस्तर संभाग में चलाए जा रहे मलेरिया मुक्त छग अभियान में अब तक नारायणपुर जिले में अब तक 985 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से करीब 700 मरीज केवल अबूझमाड़ एरिया के हैं। जानकारी के मुताबिक इसी जिले में चलाए गए पाचवें चरण के मलेरिया मुक्त अभियान में 2847 मरीज मिले थे। जिसके छठवें चरण में और अधिक बढऩे की बात कही जा रही है। अबूझमाड़ इलाके में मिल रहे मलेरिया मरीजों में करीब 60 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले हैं। अब तक हुई जांच में 424 लक्षण वाले तो वहीं 554 बिना लक्षण वाले हैं। गौरतलब है कि मलेरिया के मरीजों की संख्या बड़ी संख्या में मिलने से मलेरिया का एपीआई भी बढ़ गया है। पिछले साल तक चले पांचवे चरण में एपीआई 14 थी जो अब बढ़कर 23 हो गई है। मलेरिया बिना लक्षण वाले हैं।
1 से 4 और 5 से 8 साल के बच्चे ज्यादा पीडि़त
अबूझमाड़ के साथ ही अन्य इलाकों में फैला मलेरिया महिलाओं और पुरुषों की तुलना में बच्चों के लिए घातक बन रहा है। अब तक 985 मरीजों में 335 महिला पुरुष तो वहीं बाकी के बचे 630 मरीजों में बच्चे शामिल हैं। इसमें भी 1-4 और 5-8 साल के बच्चों के लिए यह बीमारी घातक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 31 मई की स्थिति में 1-4 साल के 233 और 5-8 साल के 203 बच्चे मलेरिया से पीडि़त मिल चुके हैं। जबकि 0-1 साल में 35 और 9-14 साल के 156 बच्चे इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
8316 घरों में किया गया सर्वे
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 31 मई जिल के 8316 घरों में सर्वे कर चुके हैं। इसमें से अब तक 170 घरों में लोग मच्छरदानी का उपयोग नहीं करते मिले। जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने मच्छरदानी का उपयोग नहीं करने से पीडि़त हैं।
गांव में 2 मरीज मिले महामारी घोषित
नारायणपुर जिले के सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी ने कहा कि अबुझमाड़ के 152 गांवों मे मलेरिया महामारी के रूप में घोषित किया गया है। इसका कारण एक गांव में मलेरिया के दो से अधिक मरीजों का मिलना है। आने वाले दिनों में 1 लाख 40 हजार मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटने के साथ ही दवा का छिड़काव भी किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *