Google Analytics Meta Pixel 'अनुपमा' सीरियल में आने वाले हैं कई सारे ट्विस्ट, नये किरदार मालविका की होगी एंट्री - Ekhabri.com

‘अनुपमा’ सीरियल में आने वाले हैं कई सारे ट्विस्ट, नये किरदार मालविका की होगी एंट्री

स्टार प्लस के जाने माने सीरियल अनुपमा की कहानी में इस हफ्ते धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। जल्द ही शो की कहानी में माल्विका की एंट्री होगी। आते ही माल्विका अनुज और अनुपमा को परेशान करना शुरू कर देगी। काव्या और वनराज के बाद अब माल्विका अनुपमा की दुश्मन बनने वाली है। ऐसे में सीरियल अनुपमा की कहानी में एक के बाद एक उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। आइये जानते हैं क्या होने वाला है सीरियल में बदलाव-

अनुज के सामने प्यार का इजहार करेगी अनुपमा

अनुज के घर जाते ही अनुपमा अपने प्यार का इजहार कर देगी। अनुपमा अनुज के लिए हार्ट शेप के गुब्बारे भी लेकर जाएगी। अनुज से अपने दिल की बात कहते ही अनुपमा बहुत खुश हो जाएगी। हालांकि अनुपमा की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी।

अनुज को मिलेगी नई बिजनेस पार्टनर

माल्विका वापस आते ही अनुज के बिजनेस पर भी कब्जा करने वाली है। आने के बाद माल्विका अनुज के बिजनेस की पार्टनर बनने वाली है। कहना गलत नहीं होगा कि माल्विका अनुज की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कंट्रोल कर लेगी।

अनुपमा को बर्बाद करने के लिए वनराज से हाथ मिलाएगी माल्विका

आते ही माल्विका को अनुपमा और अनुज के रिश्ते के बारे में पता चल जाएगा। माल्विका अनुपमा और अनुज को अलग करने का प्लान बनाएगी। इस दौरान माल्विका वनराज से हाथ मिला लेगी। वनराज और माल्विका मिलकर अनुज की जिंदगी को तबाह करेंगे।

अनुपमा को माल्विका के बारे में बताएगा अनुज

मौका मिलते ही अनुज अनुपमा को माल्विका के बारे में बता देगा। अनुज बताएगा कि माल्विका उसकी जिंदगी में कितनी खास है। इसके साथ ही अनुज अनुपमा को ये भी बताएगा कि माल्विका उसके बारे में जानती है। हालांकि उसे ये नहीं बता कि फिलहाल अनुज अनुपमा साथ रह रहे हैं।

किंजल और तोषु का होगा पैचअप

अनुपमा की वजह से किंजल और तोषु का भी पैचअप होने वाला है। आने वाले एपिसोड में किंजल और तोषु बैठकर बात करेंगे। अनुज के एक्सीडेंट के बाद पारितोष के व्यवहार में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। पारितोष अनुपमा के साथ अनुज के घर में रहने के लिए भी राजी हो जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *