Google Analytics Meta Pixel माता रुक्मिणी आश्रम पहुंचे गणेश मिश्रा, शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर - Ekhabri.com

माता रुक्मिणी आश्रम पहुंचे गणेश मिश्रा, शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने बस्तर प्रवास के दौरान डिमरापाल स्थित माता रुक्मिणी आश्रम पहुंचकर पद्मश्री धर्मपाल सैनी से मुलाकात की। इस दौरान जनजातीय बच्चों की शिक्षा, खेल प्रतिभाओं के विकास, आश्रम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और संस्थागत आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। गणेश मिश्रा ने आश्रम से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

 

माता रुक्मिणी आश्रम वर्ष 1976 से बस्तर क्षेत्र में जनजातीय बच्चों की शिक्षा, खेल और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। आश्रम की व्यवस्थाओं और संचालन से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पद्मश्री धर्मपाल सैनी से संस्थान की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं पर चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान आश्रम की कार्यकारिणी, सचिव पद के प्रभार, आश्रम से संबद्ध विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों तथा वित्त एवं शिक्षा विभाग से संबंधित लंबित स्वीकृतियों के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। गणेश मिश्रा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और प्रतिभा विकास के लिए काम करने वाली संस्थाओं का सुचारू संचालन जरूरी है। ऐसी संस्थाओं की समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए।

 

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्येन्द्र बंजारे और आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त गणेश शोरी को आश्रम की नियमावली के अनुरूप संबंधित मामलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से आश्रम से संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों की उपलब्धता, प्रशासनिक विषयों और लंबित स्वीकृतियों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने को कहा गया, ताकि संबंधित विभागों के समन्वय से समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।

Read Also  पेंसिल टूटी तो 10वीं के छात्र को मारा चाकू

 

गणेश शंकर मिश्रा ने जनजातीय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने में पद्मश्री धर्मपाल सैनी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगभग पांच दशकों से माता रुक्मिणी आश्रम बस्तर के जनजातीय समाज के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे संस्थान दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में समाजसेवी संगठनों और शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

 

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि बस्तर जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा और मानव संसाधन विकास से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। शासन की योजनाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों के सर्वांगीण विकास के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

 

गणेश मिश्रा ने आश्वस्त किया कि माता रुक्मिणी आश्रम के जनसेवा एवं कल्याणकारी कार्यों के सुचारू संचालन और संस्थागत समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *