Google Analytics Meta Pixel मिशन अमृत 2.0 से अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में बनेंगे आधुनिक उद्यान - Ekhabri.com

मिशन अमृत 2.0 से अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में बनेंगे आधुनिक उद्यान

मिशन अमृत 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। अहिवारा, मुंगेली और कांकेर नगर पालिका क्षेत्रों में बनने वाले इन उद्यानों के लिए राज्य सरकार ने कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं से शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ नागरिकों को मनोरंजन, व्यायाम, पैदल भ्रमण और विश्राम के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शहरों में ऐसे सार्वजनिक स्थलों का विकास किया जा रहा है, जहां बच्चों के खेलने, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के व्यायाम तथा सभी आयु वर्ग के लोगों के विश्राम के लिए आवश्यक सुविधाएं मौजूद हों।

 

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशन में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत इन उद्यानों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीनों उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए प्ले-एरिया, युवाओं और नागरिकों के लिए ओपन जिम, पैदल चलने के लिए पाथवे, बैठने एवं विश्राम के स्थान, प्रकाश व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक और गज़ेबो जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को ध्यान में रखते हुए उद्यानों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक इन उद्यानों का संचालन एवं संधारण चयनित एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इससे परिसर में विकसित हरियाली, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Read Also  भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री की नई घोषणाएं:पूर्ण तहसील बनेगा फिंगेश्वर, कोपरा नगर पंचायत बनेगी

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहरों में अधोसंरचना के विस्तार के साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना जरूरी है। मिशन अमृत 2.0 के तहत विकसित किए जा रहे ये उद्यान केवल हरित क्षेत्र नहीं होंगे, बल्कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण, ओपन जिम, पाथवे, खेल सुविधाओं और वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाओं से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।

 

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और सुविधायुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं से नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और नागरिकों को मनोरंजन, व्यायाम तथा विश्राम के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेंगे।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का जोर केवल निर्माण कार्य पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित परिसरों के लंबे समय तक बेहतर रख-रखाव पर भी है। इसी उद्देश्य से उद्यानों के निर्माण के बाद पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी द्वारा संचालन एवं संधारण की व्यवस्था की गई है।

 

# अहिवारा में 2.07 करोड़ रुपए से बनेगा आधुनिक उद्यान

 

अहिवारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 स्थित शीतला मंदिर क्षेत्र में 0.52 एकड़ भूमि पर आधुनिक उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 2 करोड़ 7 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Read Also  Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लगाई छलांग, जानें आपके शहर में ईंधन की कीमतें

 

उद्यान परिसर में लगभग 2,115 पौधे लगाए जाएंगे। यहां सोलर लाइट, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, युवाओं एवं नागरिकों के लिए ओपन जिम, बैठने और विश्राम के स्थान तथा सुगम आवागमन के लिए पाथवे विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और वर्षा जल संचयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

 

# मुंगेली में 3.52 करोड़ रुपए से विकसित होगा सबसे बड़ा उद्यान

 

मुंगेली नगर पालिका के पेंड्राकांपा स्थित महाराणा प्रताप वार्ड में 3.08 एकड़ क्षेत्रफल में उद्यान विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 3 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह तीनों प्रस्तावित उद्यानों में सबसे बड़ा होगा।

 

मुंगेली के इस उद्यान में लगभग 4,453 पौधे लगाए जाएंगे। परिसर में बच्चों के लिए प्ले-एरिया और खेल उपकरण, नागरिकों के लिए ओपन जिम, बैठने की सुविधा तथा पैदल भ्रमण के लिए पाथवे बनाया जाएगा। टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और प्रकाश व्यवस्था के साथ जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा।

 

# कांकेर में 1.69 करोड़ रुपए से बनेगा हरित परिसर

 

कांकेर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 स्थित श्रीराम नगर में 0.72 एकड़ भूमि पर आधुनिक उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 69 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

 

इस उद्यान में लगभग 2,164 पौधे लगाए जाएंगे। नागरिकों के बैठने एवं विश्राम के लिए स्थान, बच्चों के लिए खेल उपकरण, स्वास्थ्य और व्यायाम के लिए ओपन जिम तथा पैदल भ्रमण के लिए पाथवे तैयार किया जाएगा। परिसर में सोलर लाइट, टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और वर्षा जल संचयन प्रणाली की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सुगंधित चावल प्रजाति नगरी दुबराज को मिला जी.आई. टैग

 

# गुणवत्ता और समयसीमा के साथ पूरे होंगे निर्माण कार्य

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि मिशन अमृत 2.0 के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में हरित अधोसंरचना को मजबूत करने और नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक स्थल विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में प्रस्तावित उद्यान इसी दिशा में महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इन उद्यानों की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *