‘मोदी स्टोरी” वेबसाइट पीएम नरेन्द्र मोदी के जीवन के अनछुए पहलुओं से कराएगी परिचय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरक जिंदगी के बारे में जानने के लिए अब आपको उनके ऊपर लिखी पुस्तकों के पन्‍ने पलटने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक क्लिक से आप उनके जीवन के अनछुए पहलुओं से परिचित हो सकेंगे। स्वयंसेवकों की पहल पर ‘मोदी स्टोरी” नामक वेबसाइट शुरू की गई है। वेबसाइट में प्रधानमंत्री के जीवन को करीब से देखने वालों के अनुभवों और यादों का संकलन है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पोती सुमित्रा गांधी कुलकर्णी ने यह वेबसाइट लांच की। वेबसाइट ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर उनके पास प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी व्यक्तिगत यादें, राइट-अप, आडियो या विजुअल रूप में किस्से-कहानियां, फोटो या पत्र हों तो उसे साझा कर सकते हैैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने अपने टि्वटर हैैंडल पर इस वेबसाइट (मोदीस्टोरी.इन) को साझा करते हुए लिखा, ‘धैर्य और अनुग्रह की कहानियां, व्यक्तिगत मुलाकातों की जादुई यादें, एक मिलनसार व्यक्तित्व, एक निर्ण्ाायक राजनीतिक व्यक्तित्व को दर्शाती बातचीत, अब तक अनकही, अनसुनी कहानियां।” केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वेबसाइट को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘एक स्वयंसेवी समूह द्वारा अनूठी पहल को देखें! पीएम नरेन्द्र मोदी जी की यात्रा और सार्वजनिक जीवन में कार्य की दिलचस्प कहानियां और किस्से।”
गुजरात के डा. अनिल रावल ने 1980 के आसपास मोदी द्वारा उनके साथ यात्रा के दौरान सुनाई गई एक दिल दहला देने वाली कहानी साझा की है। डा. रावल ने मोदी से पूछा था, ‘आखिर में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपकी क्या प्रतिबद्धता है?” इस पर उन्होंने एक घटना को याद किया जब वह एक स्वयंसेवक के घर गए थे और वहां दोपहर का भोजन किया था।
पीएम मोदी को कोट करते हुए डा. रावल ने कहा, ‘स्वयंसेवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक झुग्गी में रहते थे। एक थाली में उन्होंने मुझे बाजरे की आधी रोटी और छोटी कटोरी में दूध परोसा। उनका बच्चा अपनी मां की गोद में बैठा था और उसकी नजर मेरी थाली में दूध की कटोरी पर थी। मैैंने पानी के साथ आधी रोटी खाई और दूध छोड़ दिया। मां ने दूध की कटोरी बच्चे को दी तो वह एक ही सांस में पूरा दूध पी गया। मेरी आंखों में आंसू आ गए। तभी मैैंने आखिरी व्यक्ति के उत्थान के लिए अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया।” इसी तरह गुजरात के रोहित अग्रवाल ने बताया कि किस तरह मोदी ने आपातकाल के दौरान ‘सरदारजी” (सिख) का वेष धारण कर लिया था और पुलिस के हाथों आने से बाल-बाल बचे थे।
पंजाब के भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों के लिए टाफी लेकर जाने की सलाह देते थे। मोदी ने अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में पंजाब में बहुत अधिक समय तक काम किया था। इसी तरह इस वेबसाइट में पीएम मोदी से जुडीं तमाम लोगों की यादों और अनुभवों को संकलित किया गया है। इनमें गुजरात के वडनगर स्थित जिस स्कूल में मोदी पढ़े थे उसके प्रिंसिपल रासबिहारी मनियार, 1990 के आसपास यात्रा के दौरान अक्सर जिनके घर में ठहरते थे वह शारदा प्रजापति, ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद शामिल हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *