गरियाबंद। मैनपुर के आदिवासी बाहुल्य राजा पड़ाव इलाके में सैकड़ों लोगों ने एक बार फिर नेशनल हाइवे 130 सी को जाम कर दिया है। इलाके के 8 पंचायतों के 30 गांव से पहुंचे 2 हजार से ज्यादा महिला पुरुष मिलकर हाईवे को जाम कर विद्युत विहीन 20 से ज्यादा गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।बता दें कि उदंती सीता नदी अभयारण्य इलाके के कोर जोन में समाहित इन गांवों में अंडर ग्राउंड बिजली लगाने मंजूरी मिली थी पर अब तक बिजली नहीं पहुंची। जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने बताया कि उदंती सीता नदी अभयारण्य इलाके के कोर जोन में समाहित इन गांवों में अंडर ग्राउंड बिजली लगाने की मंजूरी मिली थी पर बजट के अभाव में अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।










