पति-पति के बीच विवाद, अनबन और झगडे के बाद रूठकर पत्नी का मायके चले जाना आम बात है। पत्नी को मनाने और वापस घर ले जाने के कई किस्से भी प्रचलित हैं। मगर छत्तीसगढ के कोरबा कुछ अलग ही नजारा दिखा। यहां घर से रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने के लिए उसका पति हाई वोल्ट करंट दौड़ते बिजली के टावर पर चढ़ गया। इसके बाद उसने पत्नी को काल कर कहा-घर चलो बसंती।
पत्नी के मायके के पडोसियों ने कहा कि मान-मनव्वल के सारे जतन फेल हो गए तो उसने यह कदम उठाया। वह सुबह बिना कुछ कहे ससुराल से निकल गया और टावर पर 40 फीट ऊंचाई में जाकर बैठ गया। उसने वहीं से मोबाइल पर पत्नी को काल लगाया और मनाने का प्रयास करने लगा। खास बात यह रही कि उसके टावर पर चढने की खबर उसके ससुराल वालों को छोड़ सारे शहर में फैल चुकी थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और करीब तीन घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा जा सका।
इस घटना ने सुपरहिट फिल्म शोले की याद दिला दी। संयोग रहा कि उस फिल्म में वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र ने बसंती के लिए टंकी पर चढ़कर सारे गांव को सर पर उठा लिया था और यहां अपनी पत्नी बसंती के लिए गणेश ने अपनी जान दांव पर लगा दी। ड्रामा उस समय शुरू हुआ, जब सुबह करीब दस बजे किसी ने बजरंग चौक के पीछे स्थित एक इलेक्ट्रिक टावर पर एक आदमी को चढ़ते देखा। इसके बाद शोर मचाते हुए एक-एक कर लोगों की भीड जुट गई। इसकी खबर बाल्को पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने भी उससे बात कर समझाने का प्रयास किया। पर उसने रोते हुए लोगों की बात अनसुनी कर मोबाइल पर किसी से बातें करने मग्न था। काफी ऊंचाई पर होने से उसकी आवाज समझ में न आती। इस बीच उसने अपनी बात बताने अपना मोबाइल नीचे गिराया पर वह भी लोहे के एंगल से टकराकर चकनाचूर हो गया। काफी कोशिशों के बाद उसने अपने ससुर का नाम व पता बताया। इसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर पत्नी और पांच साल की बेटी को लेकर आई, तब जाकर उसके इस तरह टावर में चढ़ जाने की वजह सबसे सामने आई।
मुंगेली जिला में लोरमी के गणेश भास्कर व उसकी पत्नी बसंती के बीच कहा-सुनी होने पर वह पति का घर छोड कांजी हाउस परसाभांठा स्थित मायके चली आई। उसे ही मनाने वह लोरमी से दो दिन पहले आया और गुरूवार को समाज की बैठक भी हुई। परिजनों ने बसंती को पति के साथ जाने का फैसला किया पर वह जाने तैयार नहीं थी। इस बात से क्षुब्ध होकर गणेश टावर पर जा बैठा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...