Google Analytics Meta Pixel सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिल सकती है नेजल वैक्सीन - Ekhabri.com

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिल सकती है नेजल वैक्सीन

कोरोना से जंग में  भारत बायोटेक की नाक से ली जाने वाली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन इनकोवैक के दाम केंद्र ने मंगलवार को तय कर दिए। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह नेजल वैक्सीन की कीमत निजी अस्पतालों के लिए 800 रुपये और सरकारी अस्पतालों के लिए 325 रुपये में मिलेगी। इस पर जीएसटी अलग से देना होगा। सतर्कता डोज कम लगने के कारण सरकार इसे सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। इनकोवैक वैक्सीन जनवरी के चौथे सप्ताह में उपलब्ध हो जाएगी।

 

उम्मीद की जा रही है कि नेजल वैक्सीन आने से सतर्कता डोज अभियान को नई गति मिलेगी। अलग प्लेटफार्म और अलग तरीके से तैयार यह नेजल वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जंग में अहम साबित हो सकती है। नाक से लेने कारण यह वैक्सीन ऊपरी श्वसन तंत्र में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में समर्थ होगी, जोकि व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचाएगी। दुनिया में कोरोना की नई लहर को देखते हुए सरकार इसे कोरोना टीकाकरण अभियान में शामिल करेगी और साथ ही सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रही है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतर्कता डोज अभी तक सरकारी अस्पतालों में सिर्फ 75 दिन के लिए चले विशेष अभियान के दौरान ही मुफ्त में दी गई थी। नेजल वैक्सीन के लिए भी इसी तरह का विशेष अभियान चलाया जा सकता है।

Read Also  डायबिटीज टाइप-2 के मरीज अगर भूलने लगें तो हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा

 

नेजल वैक्सीन को तीन चरणों के ट्रायल की पूरी प्रक्रिया में सुरक्षित और कारगर पाया गया है। देश में 14 जगहों पर -इसका ट्रायल किया गया जिसमें 3100 लोग शामिल हुए। सुरक्षा और कारगरता में सही पाए जाने के बाद नवंबर में ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इसे मंजूरी दी थी। यह वैक्सीन ऐसे किसी भी व्यक्ति को दी जा सकती है जो कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक किसी भी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। ये सभी लोगों पर कारगर होगी।

 

 

भारत बायोटेक के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डा. कृष्णा इल्ला ने कहा कि भारत के पास सतर्कता डोज के लिए एक और बेहतर विकल्प मिल गया है। इस वैक्सीन से बड़ी तादाद में एक साथ लोगों का इम्यूनाइजेश्ान बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन को वाश्ािगटन विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...