छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी का हाल-बेहाल कर दिया है। इस वर्ष नौतपा अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। प्रदेश में गर्मी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं।
रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। लौदाबाजार के भैंसा में एक मनरेगा मजदूर ने दम तोड़ दिया। वह काम करके लौटा था, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। स्कूलों के समर कैंप स्थगित कर दिए गए हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से अपना ध्यान रखने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। अस्पतालों में बुखार, उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन के मरीज आ रहे हैं। राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल में 450 से ज्यादा मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं, लेकिन तीन दिनों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
गर्मी में घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी संस्थाओं को फायर फाइटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अधिकारियों को फायर फाइटर की जांच के निर्देश दिए हैं। सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, इमारतों, माल, गेमिंग जोन, पेट्रोल पंपों आदि का मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...