नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती के पहले बैच में 20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इतना ही नहीं अग्निवीर के तौर पर भर्ती की गई महिलाओं को नौसेना अपने युद्धक जहाज और पनडुब्बी से लेकर कई अन्य ब्रांचों में तैनात भी करेगी।
नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नौसेना ने तय किया है कि अग्निवीरों के पहले बैच में 20 फीसद सीटों पर महिलाओं की भर्ती होगी और प्रशिक्षण के बाद इन्हें नौसेना के स्थायी सेलर की तरह युद्धक जहाजों, पनडुब्बियों और अन्य विभागों में तैनात किया जाएगा। अग्निपथ स्कीम के तहत नौसेना पहले साल में करीब 3000 अग्निवीरों की भर्ती करेगी और इसमें अधिक संख्या पहले बैच में होगी। नौसेना अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिग नौसेना के चिल्का स्थित बेस में देगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस साल के आखिर तक नौसेना अग्निवीरों के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू कर देगी। थल सेना और वायुसेना में अग्निवीरों का आनलाइन पंजीकरण विडो अभी जारी है और सितंबर में भर्ती के लिए दौड़ प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
उधर, सशस्त्र सेनाओं में केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर हुई है। याचिकाकर्ता पूर्व सैन्य अफसर रवींद्र सिंह शेखावत ने रक्षा मंत्रालय की अग्निपथ योजना को अवैध, असंवैधानिक करार देते हुए इसे खारिज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सैन्य भर्ती का यह तरीका एकदम गलत है। अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में सैनिकों के स्तर पर भर्ती अब अग्निवीर के रूप में चार साल के लिए ही होगी। चार साल की सेवा के बाद हर बैच के 25 प्रतिशत अग्निवीरों की तीनों सेनाओं में तय प्रक्रिया के हिसाब से स्थायी भर्ती होगी और 75 प्रतिशत अग्निवीर बाहर आकर वैकल्पिक कैरियर का रास्ता चुनेंगे।
वायुसेना में 7.5 लाख आवेदन
भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अब तक 7.5 लाख आवेदन स्वीकार किए हैैं। 24 जून को शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार को खत्म हो गई है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए कुल 7,49,899 आवेदन आएं हैैं। केंद्र के कई मंत्रालयों, पीएसयू से लेकर तमाम राज्य सरकारों व कारपोरेट जगत ने अग्निवीरों को चार साल बाद सेना से वापस आने पर अपने संगठनों के रोजगार में वरीयता देने का आश्वासन दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...