अक्सर सुनने और पढ़ने को मिलता है कि किसी एप के सर्वर पर साइबर हमले में उसके ग्राहकों का क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से जुड़ा डाटा लीक हो गया। इसी आशंका में कई लोग आनलाइन पेमेंट के दौरान संबंधित एप पर अपना डाटा सेव नहीं करते हैं। इससे उन्हें हर बार पेमेंट करते समय कार्ड की पूरी डिटेल डालनी पड़ती है। एक अक्टूबर से आपकी यह चिंता दूर हो जाएगी। रिजर्व बैंक ने पेमेंट गेटवे और एप्स के लिए अनिवार्य टोकनाइजेशन की व्यवस्था लागू कर दी है। इस व्यवस्था से किसी पेमेंट गेटवे या एप के रास्ते क्रेडिट या डेबिट कार्ड के डाटा में सेंध लगाना संभव नहीं रह जाएगा।
आनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ा तो साइबर फ्राड के मामले भी बढ़े हैं। रिजर्व बैंक धोखाधड़ी के ऐसे मामलों पर लगाम के लिए लगातार प्रयासरत भी है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए पिछले साल केंद्रीय बैंक ने कार्ड पेमेंट के मामले में टोकनाइजेशन व्यवस्था की घोषणा की थी। हालांकि नई व्यवस्था के लिए कंपनियों को कुछ समय चाहिए था, जिस कारण से इसकी अंतिम तारीख को दो बार बढ़ाना पड़ा। अब हर पेमेंट गेटवे और एप ने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया है। बड़े पैमाने पर कार्ड टोकनाइजेशन हो भी चुका है। पहली अक्टूबर से सभी गेटवे व एप्स के लिए इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इससे साइबर फ्राड के मामलों पर नकेल कसेगी।
अभी ऐसे होती है पेमेंट
जब हम कोई आनलाइन पेमेंट करते हैं, तो वहां हमें अपने कार्ड की डिटेल सेव करने का विकल्प मिलता है। इससे अगली बार पेमेंट करते समय हमें पूरी डिटेल दोबारा नहीं भरनी पड़ती है। बस सीवीवी और ओटीपी से पेमेंट हो जाता है। इस प्रक्रिया में संबंधित गेटवे या एप कार्ड की पूरी डिटेल अपने पास सेव कर लेते हैं। इस व्यवस्था को “कार्ड आन फाइल” कहा जाता है। गेटवे और एप्स को 30 सितंबर तक ऐसे सभी डाटा को डिलीट करने का निर्देश दिया गया है।
ऐसी होगी नई व्यवस्था
टोकनाइजेशन की व्यवस्था में ग्राहकों को ऊपरी तौर पर कोई बदलाव नहीं दिखेगा। बदलाव डाटा को सेव करने के तरीके में हुआ है। टोकनाइजेशन की व्यवस्था में जब हम सेव का विकल्प चुनेंगे, तब संबंधित बैंक एक टोकन जनरेट करेगा और हमारे कार्ड की डिटेल के बदले उस गेटवे या एप पर वही एनक्रिप्टेड टोकन सेव होगा। उस टोकन का प्रयोग केवल वह गेटवे या एप ही संबंधित बैंक के माध्यम से कर सकेंगे। किसी कार्ड के लिए हर पेमेंट गेटवे या एप पर अलग टोकन जनरेट होगा। गेटवे या एप पर सेंध लगने की स्थिति में हैकर उस टोकन से कोई जानकारी नहीं ले सकेंगे। दोबारा पेमेंट करते समय हमें पहले की तरह ही अपने कार्ड के आखिरी चार अंक नजर आएंगे और सीवीवी व ओटीपी डालकर पेमेंट हो जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...