लुहांस्क जीतने के बाद रूसी सेना के हमलों का केंद्र अब डोनेस्क बन गया है। लुहांस्क हाथ से जाता देख यूक्रेनी सेना ने अपने सैनिकों को कई दिन पहले से डोनेस्क के लिए स्थानांतरित करना शुरू कर दिया था जिससे वहां पर मुकाबले की स्थिति बनी रहे। लेकिन वहां पर भी रूसी सेना धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही है।
लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा है कि लिसिचांस्क की हार ने हमें आहत किया है लेकिन हम युद्ध नहीं हारे हैं, मुकाबला जारी है। सेना में ठिकाना छोड़ने को बुरा माना जाता है लेकिन फिर से एकजुट होकर हमले के लिए यह जरूरी है। गवर्नर ने कहा, डोनेस्क रूसी सेना के लिए बड़ी चुनौती है। उसके स्लोविंस्क और बाखमुट शहर अब रूसी सेना के निशाने पर हैं। दोनों शहरों में रूसियों को कड़ा प्रतिरोध झेलना पड़ रहा है।
रूस ने कहा है कि लुहांस्क की आजादी से लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की पूर्ण स्वतंत्रता का सपना पूरा हुआ है। विदित हो कि 2014 से लुहांस्क का एक हिस्सा रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे में है। रूस ने फरवरी में युद्ध शुरू होने से पहले इस इलाके को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी थी। ऐसी ही मान्यता डोनेस्क के एक हिस्से को भी दी गई है जिस पर 2014 से ही रूस समर्थित विद्रोहियों का कब्जा है। अगर डोनेस्क भी पूरी तरह से यूक्रेन के हाथ से जाता है तो रूस और यूक्रेन के बीच लघु आकार के दो स्वतंत्र देश जगह बना लेंगे।
लुहांस्क की हार के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को फिर पश्चिमी देशाें से लंबी दूरी के हथियारों की मांग की। हाल में अमेरिका और ब्रिटेन से यूक्रेन को मध्यम दूरी तक मार करने वाले कुछ हथियार मिले हैं लेकिन उनकी पूर्वी यूक्रेन में तैनाती मुश्किल बनी हुई है। रूसी सेना हवाई हमलों से ऐसे कई हथियार शस्त्रागार या रास्ते में ही नष्ट कर चुकी है।
लुहांस्क जीत पर खुशी जाहिर करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कार्रवाई में शामिल सैनिकों को जीत की बधाई दी है और सलाह दी है कि अब उन्हें कुछ दिन आराम करना चाहिए। इसके बाद उन्हें अपनी क्षमता के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...