Google Analytics Meta Pixel अब मिस्डकॉल दो और बिजली कनेक्शन लो - Ekhabri.com

अब मिस्डकॉल दो और बिजली कनेक्शन लो

 छुटकारा,नंबर देखकर आपरेटर करेगा फोन, फार्म भी भरेगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल की एक मिस्डकॉल पर बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। राज्य विद्युत वितरण कंपनी नए कनेक्शन के लिए यह सुविधा शुरू करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि मार्च 2022 से उपभोक्ता को बिना कंपनी के कार्यालय आए कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर किसी ने कंपनी के संबंधित नंबर पर मिस्ड कॉल भी किया तो उसकी जानकारी लेकर कनेक्शन दे दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक हर्ष गौतम ने बताया, प्रबंधन ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आॅनलाइन आवेदन में प्रावधान किए हैं। इसमें उपभोक्ता को बिजली दफ्तर जाए बिना ही आवेदन की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता, आॅनलाइन पोर्टल तथा मोर बिजली एप के जरिए अपने मोबाइल से ही आवेदन कर सकेंगे। जिन लोगों को आॅनलाइन आवेदन करने में किसी तरह की समस्या होगी। अथवा उनके पास इंटरनेट नहीं हैं, वे मिस्ड काल से इसका लाभ ले सकेंगे। उपभोक्ता का मिस्ड काल आने पर बिजली कंपनी के कॉल सेंटर का आॅपरेटर पलटकर फोन करेगा। संबंधित उपभोक्ता से जानकारी लेकर उसका आॅनलाइन फार्म आॅपरेटर ही भरेगा। इस तरह आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी और जांच के बाद कनेक्शन दे दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया, ग्रामीण क्षेत्र के वे उपभोक्ता जो इंटरनेट नहीं चला पाते, अब मिस्डकाल के जरिए आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर पाएंगे। मिस्ड कॉल सेवा का नंबर अगले महीने जारी होगा।
पैसा जमा करने के 3 से 5 दिन में मिलेगी बिजली
अधिकारियों ने बताया, नई प्रक्रिया में आवेदन की औपचारिकता पूरी होने के तत्काल बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए डिमांड राशि की जानकारी भेजी जाएगी।जिसका भुगतान होने के 3 से 5 दिनों के भीतर बिजली कनेक्शन दे दिया जाएगा। सर्विस केबल लगने पर तत्काल खंभे से कनेक्शन दे दिया जाएगा। नए बिजली कनेक्शन में दिक्कत आने पर एनर्जी इंफो-टेक सेंटर के अधीक्षण अभियंता आरपी नामदेव से नंबर 0771 2574126 पर संपर्क किया जा सकता है।
जल्दी कनेक्शन देने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव मिलेगा
अधिकारियों ने बताया, डिमांड राशि भुगतान के बाद नए कनेक्शन देने के लिए शहरी क्षेत्र में तीन दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में पांच दिन का समय तय किया गया है। विभाग ने मैदानी अधिकारियों को मांग के अनुरूप मीटर की उपलब्धता बनाए रखने को कहा है ताकि निश्चित समयावधि के पहले भी कनेक्शन दिए जा सकें। मैदानी अमले को त्वरित गति से कार्य करने पर प्रोत्साहित किया जाएगा इसके लिए कर्मचारी का अंक आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में भुगतान के बाद 12 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर कनेक्शन जारी करने पर कर्मचारी को प्रोत्साहन अंक भी दिये जाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...