COVID के प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में पोषण सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है

रायपुर। पोषण अभियान के तहत इस महीने यूनिसेफ ने महिला और बाल विकास विभाग के सहयोग से बच्चों के कुपोषण पर COVID-19 के प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए की जाने वाली कार्रवाई पर जिला और राज्य स्तर का मीडिया के लिए वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित की।

महिला और बाल विकास विभाग के सचिव श्री आर प्रसन्ना ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मार्च महीने में आंगनवाड़ी केंद्रों के बंद होने के बाद से सरकार ने राज्य में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें हर महीने घरों तक सूखा राशन पहुंचाना और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत अतिरिक्त पोषण सेवाओं का प्रावधान शामिल है। उन्होंने कहा कि दो तरह की पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र खोले जा रहे हैं – बच्चों और महिलाओं को गर्म पका भोजन और बच्चों का टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण। उन्होंने यह भी बताया की COVID के जोखिमों को कम करने के लिए सभी सावधानियां बरती गई हैं तथा आंगनवाड़ी केंद्र केवल स्थानीय प्रशासन और क्षेत्र के लोगों की सहमति से ही खोले जाएंगे।

यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख श्री जॉब जकारिया ने कहा कि “वैश्विक प्रमाणों से पता चलता है कि COVID के कारण बच्चों में कुपोषण 14% तक बढ़ जाएगा। चूंकि कुपोषण बाल मृत्यु का मूल कारण है, हमें कुपोषण को रोकने की आवश्यकता है। गंभीर तीव्र कुपोषण (SAM) वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और उन्हें राज्य में पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाना चाहिए।“ श्री जकारिया ने 12 विश्व स्तर पर सिद्ध कार्यों का सुझाव दिया जो बच्चों में कुपोषण को रोकेंगे।

दोनों वक्ताओं ने कुपोषण से लड़ने के लिए समुदायों में कार्य करने और दृष्टिकोण बदलने के लिए जनता में धारणा बनाने में मीडिया की भूमिका पर जोर दिया।

COVID-19 के संदर्भ में बच्चों और महिलाओं में कुपोषण और एनीमिया के प्रसार को कम करने के अपने त्वरित प्रयासों के तहतए सरकार ने 3.6 साल के बच्चों और गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक गर्म पकाया भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। COVID-19 के बारे में लोगों की आशंकाओं को दूर करने के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसमें सावधानी बरतने, केंद्रों पर सामजिक दूरी बनाये रखना, मास्क पहनना, और साबुन से हाथ धोना शामिल है। विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं कि भोजन को सुरक्षित रूप से पकाया जाए, साफ बर्तनों में परोसा जाए और जगह को अच्छी तरह से साफ किया जाए।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 के अनुसार 5 साल से कम उम्र के लगभग 38% बच्चे कुपोषित हैं और 42% बच्चे राज्य में एनीमिक हैं। लगभग 47% महिलाएं और 46% किशोरियाँ एनीमिक हैं। छत्तीसगढ़ में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) भी प्रति 1000 जीवित जन्मों में 38 से बढ़कर 41 हो गई है।

यूनिसेफ के बारे में:

यूनिसेफ दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम, संवेदनशील तथा कठिन स्थानों में काम करता है ताकि दुनिया के सबसे वंचित बच्चों तक पहुंचा जा सके । 190 देशों और क्षेत्रों में हम हर बच्चे के लिए हर जगह, हर किसी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए काम करते हैं। यूनिसेफ और बच्चों के लिए हमारे काम के बारे में और जानने के लिए http://www.unicef.org/india

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *