रायपुर, 1 मार्च 2025 – नगर निगम दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर निगम परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समारोह में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर अल्का बाघमार को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किया।
भाजपा को जनता ने दिया स्पष्ट जनादेश
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि 60 में से 40 पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं और महापौर भी पार्टी से हैं। यह भाजपा की विकास नीति में जनता के विश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि दुर्ग के विकास को और गति दी जाएगी। स्वच्छता, यातायात, बुनियादी सुविधाएं और अन्य नागरिक सेवाओं को सशक्त बनाया जाएगा। नव-निर्वाचित पार्षदों से उन्होंने जनता के साथ सीधा संवाद बनाए रखने और समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहने की अपील की।
शपथ ग्रहण समारोह में गणमान्य जन रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और सुरेंद्र कौशिक समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी आर.जी. गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
भाजपा नेताओं ने नव-निर्वाचित पार्षदों और महापौर को शुभकामनाएं देते हुए जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने की अपील की।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...