Google Analytics Meta Pixel ‘युवोदय’ कार्यक्रम के एक साल पूरे, बस्तर की पहचान बन गढ़े कई मील के पत्थर - Ekhabri.com

‘युवोदय’ कार्यक्रम के एक साल पूरे, बस्तर की पहचान बन गढ़े कई मील के पत्थर



रायपुर। बस्तर में युवा शक्ति की सबसे बेहतरीन मिसाल के नाम से विख्यात ‘युवोदय’ कार्यक्रम को एक साल पूरे हो गए हैं। 23 सितंबर 2020 को शुरू हुए इस अभिनव पहल की पहचान आज पूरे छत्तीसगढ़ के साथ ही देश में होने लगी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद, कृषि, वनोपज, डिजिटल सामग्री और सूचना तकनीक, जल-स्वच्छता, पंचायती राज संस्थाएं एवं बाल संरक्षण सहित लिंग समानता व कोविड-19 के रोकथाम के लिए काम कर रहे युवोदय वालंटियर्स ने जिले के विकास को नया आयाम दिया है।

क्या है युवोदय कार्यक्रम


युवोदय स्वयंसेवकों का क्षमतावर्धन करने तथा उनके सभी कार्य क्षेत्रों में उनकी सहायता के लिए व उन्हें तकनीकी ज्ञान देने यूनिसेफ जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ बस्तर जिला प्रशासन ने एमओयू में हस्ताक्षर किया था,जिसके बाद से हजारों की संख्या में मौजूद युवोदय स्वयंसेवकों को विषय विशेषज्ञों के द्वारा नियमित ट्रेनिंग भी दी गई। कलेक्टर रजत बसंल निरंतर युवोदय स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करते आ रहे हैं, जिससे स्वयंसेवकों को नई उर्जा मिलती है।


‘युवोदय’ को मिला सम्मान
वर्तमान में युवोदय में 7 हजार से अधिक पंजीकृत वालंटियर्स हैं तथा 3 हजार से अधिक वालंटियर्स सक्रिय रूप से अपने गांव के विकास के लिए अपनी सहभागिता दे रहे हैं। बस्तानार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी युवोदय के कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवोदय के न्यूज़लेटर का विमोचन किया साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए युवोदय वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया था।

युवोदय ने किए उत्कृष्ट कार्य
युवोदय के गठन के बाद से ही जिले के विकास की दिशा में और लोगों को पोषण व स्वच्छता और कोविड-19 के प्रति जागरूक करने की ओर कई कार्य किए, इसमें ‘दु पाईडल सुपोषण बर’ कार्यक्रम, सुपोषण दान कार्यक्रम, पुस्तक दान कार्यक्रम, सुपोषण वाटिका अभियान, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजनों का शिविर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, यूनिसेफ द्वारा उन्मुखीकरण एवं क्षमतावर्धन कार्यशाला सह-प्रशिक्षण, कोविड टीकाकरण अभियान, आमचो सुघ्घर गार्डन अभियान, जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों में युवोदय स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता दी।

Read Also  बुढ़ापे में स्मरण संबंधी समस्याओं का कारण हो सकता है अनिद्रा



युवोदय की अब तक की उपलब्धियां
1.युवोदय वालंटियर्स के द्वारा बस्तर जिले के सभी ग्राम पंचायत में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सरपंच, सचिव के साथ घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया एवं टीकाकरण केंद्र ले जाकर उनका रेजिस्ट्रेशन कर टीका लगवाया गया। अब तक करीब 37 हजार से भी अधिक लोगों को जागरूक कर उनका टीकाकरण कराया गया।

2. बस्तर में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए युवोदय स्वयंसेवक लगातार कुपोषित बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें पोषण आहार के बारे में बता रहे हैं साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र की जानकारी देकर वहां ले जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

3. गर्भवती महिलाओं को 1 हजार दिन, तिरंगा भोजन की विशेषताओं के बारे में बताकर अपना ख़ास ख़्याल रखने एवं संस्थागत प्रसव करने का संदेश दे रहे हैं।

4. कला, संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र में भी युवोदय अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। पर्यटन स्थलों में साफ-सफाई को लेकर वह पर्यटकों को भी जागरूक कर रहे हैं।

5. चित्रकूट महोत्सव में आयोजित खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स के आयोजन में युवोदय वालंटियर्स द्वारा सहयोग किया गया व स्वच्छता अभियान से जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही प्लास्टिक मुक्त आभियान हेतु रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

युवोदय की सहायता से बस्तर को मिलेगी पहचान
बस्तर में अब मूलभूत व्यवस्थाओं के विकास में तेजी आएगी। ‘युवोदय’ के तहत प्राप्त अनुभव से,स्वयंसेवकों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें व्यवसाय और उद्योग क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *