छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। मगर प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा मतगणना से पहले बार-बार सीटों को अंकगणित बैठा रहे हैं। साथ ही दोनों पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा भी कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों आपरेशन लोट्स को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है। इससे आमलोगों के बीच भी संवाद इस बात को लेकर हो रहा है कि प्रदेश पूर्ण बहुमत वाली बनेगी या जोड़-तोड़ वाली सरकार बनेगी? महत्वपूर्ण बात यह है कि जब सत्तारुढ़ दल को विश्वास है कि वह बहुमत से सरकार बनाने जा रही है तो उसे इस बात की आशंका क्यों है कि प्रदेश में आपरेशन लोटस चलाया जा सकता है।
प्रदेश में बंपर वोटिंग किसके पाले में गई होगी और यह किसे बढ़त देगी? इसको लेकर बहस जारी है। सियासी गलियारे में एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि क्या यहां भाजपा नंबर गेम में पिछड़ने पर कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह सत्ता के लिए ऑपरेशन लोटस चला सकती है? इसको लेकर कांग्रेस नेतृत्व भी चिंतित है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को निर्देश दिए हैं कि जीत का सर्टिफिकेट लेते ही रायपुर पहुंचे। साथ ही उनको पार्टी के संपर्क में लगातार बने रहने कहा गया है। कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। दूसरी तरफ यह भी दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन लोटस वाला मंसूबा छत्तीसगढ़ में कामयाब नहीं होगा।
चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पर पूरा फोकस रखा था। उनके लगातार दौरे, जीत की रणनीति और जमीनी कसावट का असर प्रदेश भाजपा के नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं में भी देखने को मिला। शाह के हवाले से एक बयान में दावा किया गया कि प्रदेश में 35 सीटें बीजेपी लाती है तो भी बीजेपी ही सरकार बनाएगी। लेकिन, भाजपा से इसे खारिज करते हुए चुनाव में कांग्रेस को हार का डर और घबराहट बता दिया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस हार रही है, इसलिए बहाने ढ़ुढ रही है। उनके 75 पार या दो तिहाई सीटे जीतने का दावा गलत साबित होने जा रहा है। प्रदेश में बहुमत की सरकार भाजपा बनाने जा रही है।
छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है लेकिन परिणाम को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों में बेचैनी है। यही वजह है कि दोनों ही सरकार बनाने के दावे तो कर रहे हैं, लेकिन दावे के साथ कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस को ऑपरेशन लोटस का भय है। ऐसे में पार्टियां दोहरी रणनीति के तहत एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...