यूक्रेन से बच्चों की वापसी के लिए सांसदों तक पहुंचे माता-पिता, लगाई मदद की गुहार

रायपुर। युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए अभिभावक अपने सांसदों पर भी दबाव बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सांसदों के पास रोज ऐसे कॉल आ रहे हैं अथवा प्रभावित परिवार के लोग मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सांसदों की व्यस्तता भी बढ़ी है। सांसद विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय तक को बच्चों की सूची भेज रहे हैं। रायपुर से भाजपा सांसद सुनील सोनी ने बताया, उनसे रायपुर और आसपास के तीन परिवारों ने संपर्क किया था। उन्होंने अपने बच्चों के फंसे होने की जानकारी दी थी। इसके लिए उन्होंने आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया है। उन बच्चों से भी फोन के जरिए लगातार संपर्क में हूं। उनमें से एक हंगरी और दूसरा बच्चा पोलैंड पहुंच गया है। आज-कल में वे दोनों वापस आ जाएंगे। एक बच्चे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सुनील सोनी ने कहा, उनकी कोशिश जारी है। उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी पूरी जानकारी साझा की है। बिलासपुर से भाजपा सांसद अरुण साव ने बताया, उनके पास बिलासपुर और आसपास के 15 बच्चों की सूची आई है। हम लोग उनके संपर्क में हैं। उनमें से कुछ बच्चे वापस आ चुके हैं। भारत सरकार से भी वहां रह गए बच्चों की सूची साझा की गई है। लगातार अपडेट लिया जा रहा है। सांसद अरुण साव ने बताया, वे गुरुवार को कुछ परिवारों से मिलने जाएंगे जिनके बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं। जिनके घर नहीं जा पाए उनसे फोन के जरिए बात होगी। भाजपा सांसद ने कहा, इस काम में उनकी पार्टी भी अब जुट गई है। व्यवस्थित तरीके से सूचनाएं साझा की जा रही हैं, ताकि जल्दी से जल्दी मदद पहुंचाई जा सके।
प्रदेश के दूसरे सांसद भी सक्रिय
इस मामले में दूसरे सांसद भी सक्रिय हैं। बताया जा रहा है, अधिकांश सांसद पार्टी के जरिए अपनी बात सरकार को पहुंचा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने सांसदों के पास पहुंचकर या पत्र लिखकर अपनों की वापसी की बात कह रहे हैं। ऐसे में सांसदों को पत्र लिखना पड़ रहा है।
कांग्रेस सांसद से किसी ने संपर्क भी नहीं किया
कांग्रेस से राज्यसभा सांसद छाया वर्मा से अभी तक किसी ने यूक्रेन से वापसी के लिए संपर्क नहीं किया है। वर्मा कहती हैं, अभी तक तो किसी ने इसके लिए संपर्क नहीं किया है। राज्य सरकार के स्तर पर पूरी मदद की जा रही है। सरकार ने नंबर भी जारी किया है। लोगों को सरकार पर भरोसा है, इसलिए सीधे वहीं मदद मांग रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...