गरीब परिवारों को बेहतर इलाज मिल सके, उनकी आर्थिक स्थिति आड़े न आएं और उन्हें इलाज के खर्च की चिंता न रहे। गरीब परिवारों की इस तकलीफ को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। गरीब परिवारों के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है। आयुष्मान भारत योजना ने लाखों परिवारों को उनकी खुशियां लौटाने में मदद की है।
लाखों गरीब परिवारों के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति की रसबाई कमार एवं चमरू कमार को भी प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया है। आयुष्मान कार्ड मिलने पर बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखण्ड के ग्राम बल्दाकछार की रसबाई कमार ने कहा कि अब मुझे किसी भी प्रकार के इलाज के लिए चिंतित नहीं होना पड़ेगा। हमारा परिवार बेहद गरीब है। हमारे पास उतने पैसे नहीं होते है कि घर में किसी सदस्य की तबियत खराब होने पर उनका इलाज करा सकें। अब आयुष्मान कार्ड बनने से 5 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज हमें भी मिलेगा। श्रीमती रसबाई कमार ने आयुष्मान कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह चमरू कमार ने भी आयुष्मान कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब आदिवासियों के हित की बात सोच रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ाने, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए संकल्पित है। हमारे लिए विशेष रूप उन्होंने पीएम जनमन योजना शुरू की है, वास्तव में हमारा समाज इससे लाभान्वित हो रहा है। चमरू कमार ने प्रधानमंत्री का इस योजना के लिए विशेष धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए केन्द्र सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए पीएम जनमन योजना प्रारंभ की है। यह योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों को विशेष रूप केन्द्रित करते हुए उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम कर रही है। प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के पारा, मोहल्लो, टोलों में जाकर प्रशासन शिविर लगाकर उनकी जरूरतों की जानकारी लेने के साथ ही योजनाओं के माध्यम से इसे पूरा करने के लिए सतत् प्रयासरत् है। इस पहल से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियां लाभान्वित हो रही हैं, इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...