Google Analytics Meta Pixel एसडीएम की चेतावनी के बाद प्रदर्शनकारी किसान कर रहे पक्का निर्माण - Ekhabri.com

एसडीएम की चेतावनी के बाद प्रदर्शनकारी किसान कर रहे पक्का निर्माण

कृषि कानूनों में सुधार के विरोध का आंदोलन बेलगाम हो चुका है। टीकरी बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने पक्‍का निर्माण शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बहादुरगढ़ के एसडीएम कार्यालय से करीब 200 मीटर दूर बाईपास से कनेक्ट होने वाले सेक्टर 10-12 के डिवाइडिग रोड पर रोहतक जिले के गांव धामड़ के प्रदर्शनकारियों ने भी पक्का निर्माण जारी है। आंदोलन स्थल पर पक्के निर्माण ध्वस्त करने के प्रशासन के दावे और संयुक्त किसान मोर्चा की ऐसे निर्माण न करने की अपील को प्रदर्शनकारी किसानों ने खारिज कर दिया है। पक्के निर्माण करने वालों में हरियाणा के किसानों की संख्या ज्यादा है।

पक्के निर्माणों को लेकर हरियाणा श्ाहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस बहादुरगढ ने पक्के निर्माण के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली वहीं। दूसरी शिकायत थाना शहर में नजफगढ़ फ्लाईओवर के साथ सर्विस लेन पर बोरवेल लगाने के मामले में रोहद टोल कंपनी की तरफ से दी गई है। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रशासन पक्के निर्माण करने वालों की सूची बना रहा है, ताकि उन पर आगे भी ठोस कार्रवाई की जा सके।
हरियाणा के प्रदर्शनकारियों से अलग पंजाब के प्रदर्शनकारी संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशों पर चल रहे हैं। उनकी ओर से बांस-बल्ली व घास-फूस के तंबू बनाए जा रहे हैं। हालांकि एसडीएम हितेंद्र कुमार ने किसान नेताओं संग बैठक करके साफ कह दिया था कि आंदोलन स्थल पर पक्के निर्माण और बोरवेल लगाने की अनुमति नहीं है। किसान नेताओं ने एसडीएम से कहा था कि वह लगातार कई दिनों से किसानों को पक्के निर्माण न बनाने की अपील कर रहे हैं। पंजाब के प्रदर्शनकारियों ने तो संयुक्त किसान मोर्चा की अपील को सुनकर बांस-बल्ली व घास-फूस से तंबू बनाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही पंजाब के प्रदर्शनकारियों की ओर से अब तक पक्के निर्माण भी कहीं पर नहीं किए गए हैं। मगर हरियाणा के प्रदर्शनकारियों की ओर से प्रशासन व किसान नेताओं की इन अपीलों को खारिज करते हुए पक्का निर्माण जारी रखा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...